Sunday, June 7, 2026
HomeNewsरायगढ़ में कलाकारों का महाकुंभ: छत्तीसगढ़ी-हिंदी फिल्म 'अभिशाप' के लिए लगे ऑडिशन,...

रायगढ़ में कलाकारों का महाकुंभ: छत्तीसगढ़ी-हिंदी फिल्म ‘अभिशाप’ के लिए लगे ऑडिशन, उमड़ी भारी भीड़….

रायगढ़। छत्तीसगढ़ी सिनेमा और स्थानीय प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज रायगढ़ में एक बड़े स्तर के ऑडिशन का आयोजन किया गया। रेलवे स्टेशन के सामने स्थित मारवाड़ी धर्मशाला में रात्रे फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली आगामी छत्तीसगढ़ी-हिंदी फिल्म ‘ABHISHAP’ (अभिशाप) के लिए ऑफलाइन ऑडिशन रखे गए, जिसमें हिस्सा लेने के लिए सुबह से ही कलाकारों का तांता लगा रहा।

5 से 60 वर्ष के कलाकारों ने दिखाया दम…

इस ऑडिशन की सबसे खास बात यह रही कि इसमें उम्र की कोई सीमा आड़े नहीं आई। फिल्म के मुख्य किरदारों (मेल एक्टर और फीमेल एक्ट्रेस) की तलाश के लिए 5 वर्ष के बच्चों से लेकर 60 वर्ष तक के बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। नए (फ्रेशर्स) और अनुभवी, दोनों ही तरह के कलाकारों ने कैमरे के सामने अपनी एक्टिंग का हुनर दिखाया और बेहतरीन डायलॉग डिलीवरी से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया।

रायगढ़ की प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच…

फिल्म के डायरेक्टर और राइटर सूर्या रात्रे ने बताया कि छत्तीसगढ़ में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें सही मंच की जरूरत है। फिल्म ‘अभिशाप’ के जरिए स्थानीय कलाकारों को अपनी कला को बड़े पर्दे पर दिखाने का एक सुनहरा मौका दिया जा रहा है। वहीं फिल्म के प्रोड्यूसर संतोष महंत और गुलशन दास महंत ने आयोजन की व्यवस्था और आए हुए कलाकारों के उत्साह की सराहना की। इस दौरान कास्टिंग टीम के सदस्य समरू सोनी, दुकालु खुट्टे और सोना चौहान भी मौजूद रहे, जिन्होंने बारीकी से कलाकारों की अभिनय क्षमता को परखा।

छत्तीसगी भाषा से सजेगी फिल्म…

मेकर्स के मुताबिक, ‘अभिशाप’ एक ऐसी फिल्म होगी जो छत्तीसगढ़ी भाषा के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है। इसकी कहानी बेहद दमदार और समाज को एक मजबूत संदेश देने वाली होगी। ऑडिशन सुबह 10:00 बजे से शुरू होकर शाम 06:00 बजे तक अनवरत चलता रहा। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही फिल्म के मुख्य कलाकारों के नामों की घोषणा की जाएगी और रायगढ़ व छत्तीसगढ़ के विभिन्न खूबसूरत लोकेशंस पर फिल्म की शूटिंग शुरू होगी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles