Saturday, June 13, 2026
HomeNewsकमलेश अग्रवाल को मिला डायनेमिक प्रेसिडेंट का अवॉर्ड....

कमलेश अग्रवाल को मिला डायनेमिक प्रेसिडेंट का अवॉर्ड….

रायगढ़ |होटल बेबीलोन केपिटल रायपुर में आयोजित रोटरी डिस्ट्रिक्ट अवार्ड सेरेमनी में
रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ स्टील सिटी के अध्यक्ष रोटे. कमलेश अग्रवाल को उनके उत्कृष्ट नेतृत्व, सेवा कार्यों एवं क्लब की उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए “डायनामिक प्रेसिडेंट अवार्ड” से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि बासुदेव गोयालयन एवं विशिष्ट अतिथि विवेक तन्खा की गरिमामयी उपस्थिति रही। सम्मान ग्रहण करते समय रोटे. कमलेश अग्रवाल के साथ गौरीशंकर नरेड़ी एवं मनोज बंसल भी उपस्थित थे।
रोटे. कमलेश अग्रवाल ने इस सम्मान को क्लब के सभी सदस्यों, पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ रोटेरियन्स के सहयोग और टीम भावना का परिणाम बताते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान पूरे क्लब की सामूहिक मेहनत, समर्पण एवं समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है जिसके कारण पूरे वर्ष भर पर्यावरण, स्वास्थ्य खेलकूद, चिकित्सा शिक्षा ,जरूरतमंदों की सहायता जरूरत के स्थानों पर ठंडे वाटरकूलर स्थापना जैसी लोक कल्याणकारी गतिविधियां सफलता पूर्वक सम्पन्न हुई ।
रोटरीयन कमलेश अग्रवाल की इस चमकदार उपलब्धि पर रोटरी स्टील के सभी सदस्य हर्षित है उनके साथ कमल मित्तल,आनंद बेरीवाल ,सुभाष चिराग अमित मोदी ,आलोचन अग्रवाल, घनश्याम गुप्ता, दादी समिति,अग्रवाल संगठन,रेडक्रास,चैंबर ऑफ कॉमर्स,अग्रवाल सम्मेलन, बीएमआई ने भी शुभकामना व्यक्त करते हुए बधाइयां प्रेषित की है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles