Friday, May 22, 2026
HomeNewsछत्तीसगढ़ में आग उगल रहा मौसम: रायगढ़ में आज 45°C तक पहुंचेगा...

छत्तीसगढ़ में आग उगल रहा मौसम: रायगढ़ में आज 45°C तक पहुंचेगा पारा, कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी…

छत्तीसगढ़ में गर्मी लगातार लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार को तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जबकि बिलासपुर सबसे गर्म जिला रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) रायपुर केंद्र के मुताबिक, प्रदेश में अगले 5 दिनों तक गर्म और शुष्क मौसम बने रहने की संभावना है। साथ ही मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में हीट वेव चलने का अलर्ट भी जारी किया गया है।

रायगढ़ में आज 45 डिग्री पहुंचेगा पारा

मौसम विभाग ने रायगढ़ में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई है. आकाश मुख्यतः साफ़ रह सकता है. वहीं अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड होने के आसार हैं.

इन इलाकों में हीटवेव का अलर्ट

प्रदेश के बिलासपुर, रायगढ़, सारंगढ़- बिलाईगढ़, सक्ती, मुंगेली, जांजगीर-चांपा, बलोदा बाजार, रायपुर, धमतरी, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव जिलों में एक-दो पॉकेट में ग्रीष्म लहर चलने को लेकर ऑरेंज अलर्ट है. वहीं मौसम विभाग ने कोरबा, गरियाबंद, महासमुंद, बालोद, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिलों में एक-दो पॉकेट में हीटवेव चलने की संभावना जताई है. यहां यलो अलर्ट जारी किया गया है.

हीटवेव को लेकर एडवायजरी जारी

मौसम विभाग ने ग्रीष्म लहर मद्देनजर एडवायजरी जारी की है. मौसम विभाग का कहना है कि अनावश्यक रूप से धूप में ना निकलें, विशेषकर दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच. पानी और उपयुक्त तरल पदार्थ का सेवन करते रहें. धूप में निकल रहे हैं तो हल्के रंग के कॉटन कपड़े पहनें व पूरे शरीर को ढंककर रखें.

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles