Thursday, July 16, 2026
HomeNewsगोरखा के भारत पेट्रोल पंप पर 11.68 लाख का टैक्स बकाया...

गोरखा के भारत पेट्रोल पंप पर 11.68 लाख का टैक्स बकाया…

spot_img

एक सप्ताह की मोहलत के साथ निगम ने चस्पा किया कुर्की वारंट

रायगढ़। शहर में बकाया कर वसूली को लेकर नगर निगम ने अब सख्ती तेज कर दी है। इसी कडी में गोरखा के एक पेट्रोल पंप पर कुर्की वारंट चस्पा कर दिया गया है। निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर यह कार्रवाई की, जिससे आसपास के व्यापारियों में हड़कंप मच गया।

निगम द्वारा जारी नोटिस के अनुसार संबंधित पेट्रोल पंप संचालक पर 11,68,510 (ग्यारह लाख अड़सठ हजार पांच सौ दस रुपए) का संपत्ति कर बकाया है। लंबे समय से टैक्स जमा नहीं किए जाने पर नगर निगम ने धारा 175 के तहत कुर्की की प्रक्रिया शुरू कर दी है।नोटिस में साफ चेतावनी दी गई है कि ” संबंधित संचालक को 7 दिनों के भीतर पूरी बकाया राशि जमा करनी होगी, अन्यथा पेट्रोल पंप की संपत्ति को कुर्क कर आगे की वसूली कार्रवाई की जाएगी। ” आधिकारिक सूत्रों की मानें तो निगम द्वारा पहले भी कई बार नोटिस दिए गए थे, लेकिन भुगतान नहीं होने पर अब यह सख्त कदम उठाया गया है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles