Friday, June 5, 2026
HomeNewsविश्व साइकिल दिवस पर 7 जून को निकलेगी ‘संडेज ऑन साइकिल’ रैली...

विश्व साइकिल दिवस पर 7 जून को निकलेगी ‘संडेज ऑन साइकिल’ रैली…

रायगढ़, 5 जून 2026/ विश्व साइकिल दिवस 2026 के अवसर पर 7 जून रविवार को रायगढ़ जिले में ‘संडेज ऑन साइकिल’ अभियान का आयोजन किया जाएगा। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार तथा फिट इंडिया मूवमेंट के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में फिटनेस, स्वास्थ्य जागरूकता और नियमित शारीरिक गतिविधियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना है। अभियान के माध्यम से नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और दैनिक जीवन में साइकिल के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के नागरिकों, विद्यार्थियों, खेल संघों, युवा संगठनों, जनप्रतिनिधियों तथा शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। विभाग ने सभी वर्गों के लोगों से इस अभियान में शामिल होकर स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की है।

साइकिल रैली का यह अभियान केवल एक खेल गतिविधि नहीं बल्कि जन-जागरूकता का माध्यम भी बनेगा, जिसके जरिए लोगों को नियमित व्यायाम, सक्रिय जीवनशैली और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन के महत्व से अवगत कराया जाएगा। विभाग ने बताया कि कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों एवं समूहों का पंजीयन भारत सरकार के निर्धारित पोर्टल पर किया जाएगा। साथ ही प्रतिभागियों से उत्साहपूर्वक सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है। साइकिलिंग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाती है, बल्कि प्रदूषण नियंत्रण और ईंधन बचत में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने जिलेवासियों से आह्वान किया है कि वे 7 जून को आयोजित होने वाले इस जन-जागरूकता अभियान का हिस्सा बनें और स्वस्थ, सक्रिय एवं फिट भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles