Saturday, April 25, 2026
HomeNewsप्रसार भारती ने लॉन्च किया ओटीटी ऐप-वेव्स: देख सकेंगे दूरदर्शन के लोकप्रिय...

प्रसार भारती ने लॉन्च किया ओटीटी ऐप-वेव्स: देख सकेंगे दूरदर्शन के लोकप्रिय कन्टेन्ट-रामायण, महाभारत, चाणक्य, भारत एक खोज जैसे शो…

  • लाइव और इन्टरएक्टिव प्रोग्राम गेमिंग, म्यूजिक और कन्टेन्ट भी होंगे अपलोड…

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने बदलते समय के साथ खुद को भी बहुत बदला है। OTT के युग में प्रसार भारती की नई पहल है WAVES OTT। ये ऐप मोबाईल फोन और स्मार्ट TV दोनों में ही चलाई जा सकती है। इसमें न केवल अन्य OTT प्लेटफार्म्स की तरह स्ट्रीमिंग कन्टेन्ट होगा बल्कि हर प्रकार के मनोरंजन का उचित प्रबंध है। साथ ही दूरदर्शन के अति लोकप्रिय कन्टेन्ट जैसे रामायण, महाभारत, चाणक्य, भारत एक खोज इत्यादि खजाने भी मिलेंगे। इसके अलावा लाइव और इन्टरएक्टिव प्रोग्राम गेमिंग, म्यूजिक और कन्टेन्ट अपलोड के लिए भी WAVES OTT सर्वोत्तम है। इसमें केवल 50 रूपये प्रति माह की न्यूनतम सब्सक्रिप्शन राशि से प्रीमियम कन्टेन्ट एक्सेस किया जा सकता है, अन्यथा इसे आप फ्री में भी देख सकते हैं। उक्त जानकारी प्रदत्त करने के साथ आकाशवाणी रायगढ़ के कार्यक्रम प्रमुख नीरज प्रभाकर ने आम लोगों से इस ऐप को अपने मोबाईल व स्मार्ट TV में डाउनलोड करने के लिए अनुरोध किया है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles