Sunday, April 26, 2026
HomeNewsडीआईजी शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में पुलिसिंग बनी जनसेवा की मिसाल,...

डीआईजी शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में पुलिसिंग बनी जनसेवा की मिसाल, प्रेस रिपोर्टर क्लब ने दूसरी बार किया ‘रियल हीरो’ का सम्मान…..

रायगढ़ । जनहित के कार्यों और अपराधियों पर सख्त नकेल कसने के लिए पहचाने जाने वाले डीआईजी एवं आईपीएस अधिकारी शशि मोहन सिंह को प्रेस रिपोर्टर क्लब द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय रायगढ़ में गरिमामय समारोह में सम्मानित किया गया। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और सामाजिक सुधार की दिशा में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘रियल हीरो’ के रूप में नवाजा गया है।

प्रमुख हस्तियों की गरिमामय उपस्थिति सम्मान समारोह के दौरान नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन के संस्थापक एवं प्रदेश सचिव श्याम गुप्ता, संरक्षक बलबीर शर्मा, युवा अध्यक्ष एवं सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष हिंमाशु चौहान, प्रेस रिपोर्टर क्लब रायगढ़ के जिला उपाध्यक्ष परमजीत सिंह भाटिया, एकल विद्यालय परिवार से धनी मुनि महाराज एवं संभाग सचिव पिंगल बघेल सहित शहर के प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।

अवैध गतिविधियों पर कड़ा प्रहार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने डीआईजी शशि मोहन सिंह के कार्यकाल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उनके नेतृत्व में रायगढ़ पुलिस ने निम्नलिखित क्षेत्रों में कड़े कदम उठाए हैं।

नशा मुक्ति अभियान: अवैध जुआ-सट्टा, नशा, ड्रग्स, शराब, गांजा और अफीम जैसे मादक पदार्थों के व्यापार पर प्रभावी रोक।

सड़क सुरक्षा: ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर सख्ती और सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए जागरूकता अभियान।

साइबर सुरक्षा: बढ़ते ऑनलाइन अपराधों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई और जनता को शिक्षित करने के प्रयास।

सामुदायिक पुलिसिंग: पुलिस और जनता के बीच की दूरी कम कर विश्वास कायम करना।

“हजारों परिवारों के आंसू पोंछने वाले रियल हीरो”

प्रदेश सचिव श्याम गुप्ता ने अपने संबोधन में डीआईजी शशि मोहन सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा डीआईजी साहब वास्तव में एक ‘रियल हीरो’ हैं। वे न केवल कानून व्यवस्था संभाल रहे हैं, बल्कि नशे के दलदल से परिवारों को बचाकर हजारों लोगों के आंसू पोंछने का कार्य कर रहे हैं। उनके कुशल नेतृत्व को देखते हुए हमें गर्व है कि आज हमें उन्हें तीसरी बार सम्मानित करने का अवसर प्राप्त हुआ।”

सामाजिक सरोकारों पर चर्चा

कार्यक्रम के दौरान संरक्षक बलबीर शर्मा ने डीआईजी के नेतृत्व की सराहना करते हुए एक महत्वपूर्ण सुझाव भी रखा। उन्होंने अनुरोध किया कि जिले में बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी पुलिस के माध्यम से एक बड़ा जनजागरूकता अभियान शुरू किया जाए। वहीं, परमजीत सिंह भाटिया ने डीआईजी की कार्यप्रणाली को समाज के युवाओं और अन्य अधिकारियों के लिए प्रेरणादायक बताया।

प्रेस रिपोर्टर क्लब द्वारा किया गया यह सम्मान इस बात का प्रतीक है कि जब पुलिस प्रशासन संवेदनशीलता और सख्ती के साथ कार्य करता है, तो उसे समाज के हर वर्ग का भरपूर समर्थन प्राप्त होता है। डीआईजी शशि मोहन सिंह ने इस सम्मान के लिए प्रेस रिपोर्टर क्लब क्लब और उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles