Monday, July 27, 2026
HomeNewsभारी बारिश भी नहीं डिगा सकी छात्रों का हौसला: पॉलिटेक्निक हॉस्टल की...

भारी बारिश भी नहीं डिगा सकी छात्रों का हौसला: पॉलिटेक्निक हॉस्टल की समस्याओं को लेकर ABVP ने किया प्राचार्य कार्यालय का घेराव, सौंपा ज्ञापन…

spot_img

रायगढ़। शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रावास में व्याप्त विभिन्न समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ता सोमवार को प्राचार्य कार्यालय का घेराव करने पहुंचे। इसी दौरान तेज बारिश शुरू हो गई, लेकिन छात्र पीछे नहीं हटे। मूसलाधार बारिश में भी भीगते हुए छात्र अपनी मांगों पर अडिग रहे और प्राचार्य कार्यालय के बाहर प्रदर्शन जारी रखा। बाद में छात्र प्रतिनिधिमंडल ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की।

ज्ञापन में छात्रावास की मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी कई समस्याओं का उल्लेख करते हुए ABVP ने बताया कि लंबे समय से छात्र पेयजल, साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के अभाव का सामना कर रहे हैं। कई बार शिकायत के बावजूद समाधान नहीं होने पर संगठन को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा।

ABVP कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट कहा कि यदि निर्धारित समय सीमा में समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो छात्रहित में आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। वहीं प्राचार्य ने ज्ञापन प्राप्त कर संबंधित समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया।

बारिश के बीच छात्रों का यह प्रदर्शन पूरे कॉलेज परिसर में चर्चा का विषय बना रहा। भीगते हुए भी छात्र अपनी मांगों को लेकर डटे रहे और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात प्रशासन तक पहुंचाई।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles