10 दिवसीय निशुल्क आयोजन में योग, प्राणायाम और फिटनेस गतिविधियों का मिलेगा लाभ….
रायगढ़। स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से MWS मॉर्निंग वॉकर सोसायटी, रायगढ़ एवं समाजसेवी शिव बापोंडिया के सहयोग से वरिष्ठ नागरिकों के लिए ‘नवचेतना’ निशुल्क 10 दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष शिविर 14 जून से 23 जून 2026 तक प्रतिदिन सुबह 6:15 बजे रायगढ़ स्पोर्ट्स क्लब, हंडी चौक में आयोजित होगा।
शिविर विशेष रूप से 50 वर्ष एवं उससे अधिक आयु वर्ग के लोगों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। आयोजन का उद्देश्य उन वरिष्ठजनों को बेहतर स्वास्थ्य, नई ऊर्जा और सकारात्मक जीवनशैली प्रदान करना है, जिन्होंने अपना पूरा जीवन परिवार और समाज के लिए समर्पित किया है।
आयोजकों के अनुसार शिविर में प्रतिभागियों को योगासन, प्राणायाम, संतुलन बढ़ाने वाले व्यायाम, स्टिक वर्कआउट तथा चेयर योग जैसी गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इन अभ्यासों से शरीर की लचीलापन, संतुलन, श्वसन क्षमता तथा हड्डियों और मांसपेशियों की मजबूती बढ़ाने में सहायता मिलेगी। साथ ही तनाव कम करने और मानसिक प्रसन्नता बनाए रखने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
‘नवचेतना’ का संदेश है – “नई ऊर्जा, नया उत्साह, नया जीवन”। आयोजकों का मानना है कि नियमित योग और व्यायाम से वरिष्ठ नागरिक न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ रह सकते हैं, बल्कि आत्मविश्वास और जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण भी विकसित कर सकते हैं।
आयोजन से जुड़े शिव बापोंडिया ने बताया कि शिविर का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को स्वस्थ, सक्रिय और खुशहाल जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।
शिविर में भागीदारी पूरी तरह निशुल्क है, लेकिन सीटें सीमित होने के कारण इच्छुक लोगों से शीघ्र पंजीयन कराने की अपील की गई है।
पंजीयन लिंक :
संपर्क :
शिव बापोंडिया
📞 8827393966
📞 9425251981
आयोजन :
MWS मॉर्निंग वॉकर सोसायटी, रायगढ़
स्वस्थ जीवन की ओर एक सकारात्मक कदम बढ़ाने के इच्छुक वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह शिविर एक सुनहरा अवसर साबित हो सकता है। 🧘♂️✨






