रायगढ़। इन्वेस्टमेंट को लेकर सही जानकारी, रिस्क की समझ और बेहतर फाइनेंशियल डिसीजन आज के समय में बेहद जरूरी हैं। इसी उद्देश्य से द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई), रायगढ़ शाखा द्वारा वित्तीयज्ञान मेला वीक के अंतर्गत “इन्वेस्टमेंट ऑप्शंस अवेलेबल इन मार्केट” विषय पर विशेष वेबिनार का आयोजन किया जा रहा है।
वेबिनार 21 अगस्त 2026, शुक्रवार को शाम 4 बजे से ऑनलाइन (जूम) में आयोजित होगा। कार्यक्रम में इन्वेस्टमेंट से जुड़े विभिन्न ऑप्शंस, उनके रिस्क और संभावित रिटर्न को लेकर उपयोगी जानकारी शेयर की जाएगी।
महिला और युवा इन्वेस्टर्स पर विशेष फोकस
कार्यक्रम की खास बात यह है कि इसमें महिलाओं, युवा इन्वेस्टर्स और पहली बार इन्वेस्टमेंट करने वालों के लिए इन्वेस्टमेंट के अवसरों पर विशेष रूप से चर्चा की जाएगी। एक्सपर्ट द्वारा बताया जाएगा कि उपलब्ध ऑप्शंस में से अपनी फाइनेंशियल जरूरत, रिस्क लेने की क्षमता और गोल के अनुसार सही ऑप्शन का सिलेक्शन किस तरह किया जा सकता है।
इक्विटी से म्यूचुअल फंड तक होंगे कई महत्वपूर्ण टॉपिक्स
वेबिनार में इन्वेस्टमेंट ओवरव्यू, इक्विटी इन्वेस्टमेंट्स, डेट इंस्ट्रूमेंट्स, म्यूचुअल फंड्स, अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट्स तथा रिस्क एंड रिटर्न कंसिडरेशंस जैसे महत्वपूर्ण टॉपिक्स को शामिल किया गया है। इसके साथ ही प्रतिभागियों के सवालों के लिए क्यू एंड ए सेशन भी रखा गया है।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता सीएस शिवानी मेहरा, डायरेक्टर एंड वाइस प्रेसिडेंट – इक्विटी कैपिटल मार्केट, दिल्ली होंगी। वे इन्वेस्टमेंट और कैपिटल मार्केट से जुड़े विषयों पर प्रतिभागियों को गाइड करेंगी।
फाइनेंशियल अवेयरनेस बढ़ाने की पहल
आईसीएआई द्वारा वित्तीयज्ञान मेला वीक के माध्यम से फाइनेंशियल एवं टैक्स अवेयरनेस को बढ़ावा देने के प्रयास किए जा रहे हैं। आईसीएआई के अनुसार, ऐसे फाइनेंशियल लिटरेसी प्रोग्राम्स का उद्देश्य आम नागरिकों को सेविंग, इन्वेस्टमेंट और जिम्मेदार फाइनेंशियल डिसीजन के प्रति अवेयर करना है।
रायगढ़ शाखा के इस आयोजन से स्थानीय नागरिकों, युवाओं, महिलाओं और पहली बार इन्वेस्टमेंट शुरू करने की योजना बना रहे लोगों को मार्केट में उपलब्ध इन्वेस्टमेंट ऑप्शंस को समझने का अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम के आयोजन में रायगढ़ शाखा के चेयरमैन सीए दिनेश कुमार अग्रवाल, सेक्रेटरी सीए राहुल अग्रवाल और प्रोग्राम डायरेक्टर सीए इशिता अग्रवाल महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इच्छुक प्रतिभागी वेबिनार में शामिल होने या अधिक जानकारी के लिए 9993070362 एवं 9340806406 पर संपर्क कर सकते हैं।









