Wednesday, September 2, 2026
HomeNewsजन्माष्टमी पर्व एवं झुला उत्सव हेतु ट्रैफिक प्लान जारी: देखें डायवर्सन रूट,...

जन्माष्टमी पर्व एवं झुला उत्सव हेतु ट्रैफिक प्लान जारी: देखें डायवर्सन रूट, पार्किंग पॉइंट और प्रतिबंधित मार्ग…

spot_img

• 02 से 06 सितंबर तक लागू रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुलिस ने जारी किया रूट चार्ट…

रायगढ़। जिला/दीगर जिला क्षेत्रांतर्गत निवासरत गणमान्य नागरिक, आमजन, श्रद्धालु भक्तजनों को सूचित किया जाता है कि जिला इकाई की प्रसिद्धि प्राप्त “जन्माष्टमी पर्व एवं झुला उत्सव” दौरान जिला मुख्यालय के व्यस्तम यातायात को दृष्टिगत रखते हुए यातायात विभाग द्वारा रूट चार्ट तैयार किया जाकर निम्नानुसार मार्ग डायवर्सन व्यवस्था की गई है:-

डायवर्सन पाइट / मार्ग के रूप मे कार्य

1. जिला मुख्यालय में दिनांक 02.09.2026 से 06.09.2025 तक यातायात व्यवस्था एकांगी मार्ग के रूप मे अमल मे लिया जावेगा।

2. रेल्वे स्टेशन पाइंट नं. 06 से चक्रधरनगर की ओर जाने वाली यातायात पाइंट नं. 08 सुभाष चौक होते हुए पाइंट नं. 09 गद्दी चौक से डायवर्ट होकर चांदनी चौक या सर्किट हाउस के रास्ते चक्रधनगर की ओर जा सकते है।

3. चक्रधनगर नगर से रेल्वे स्टेशन की ओर आने वाली यातायात पाइंट नं. 04 शहीद चौक से सारंगढ़ चौक से मालधक्का रोड होते हुए पाइंट नं. 06 रेल्वे स्टेशन आ सकती है।

पार्किंग स्थल

1. मिनी स्टेडियम (चक्रधरनगर की ओर से आने वाली वाहनो के लिए)

2. रामलीला मैदान (केवड़ाबाड़ी की ओर से आने वाली वाहनो के लिए)

3. नटवर स्कूल (कोतरारोड मार्ग की ओर से आने वाली वाहनो के लिए)

4. पुराना सारंगढ़ बस स्टैण्ड (सारंगढ-चंद्रपुर की ओर से आने वाली वाहनो के लिए)

5. गांधी गंज (शहर के आमजनों के वाहनों के पार्किंग के लिए)

प्रतिबंधित पाइंट : (चार पहिया / दो पहिया / आटो वाहन)

1. गद्दी चौक
2. सुभाष चौक
3. सारंगढ़ चौक
4. ओव्हर ब्रीज (गोगाराईस मिल)
5. कोष्टापारा तिराहा
6. सिल्वर पैलेश  तिराहा

अपील: जन्माष्टमी पर्व दौरान सुचारू एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था को बनाये रखने यातायात पुलिस रायगढ़ द्वारा बनाये गये रूट चार्ट का उपयोग कर यातायात पुलिस रायगढ़ को सहयोग प्रदान करें।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles