Wednesday, November 4, 2026
HomeNewsजिला चिकित्सालय रायगढ़ में पीएमश्री विद्यालय के विद्यार्थियों ने किया हेल्थकेयर ट्रेड...

जिला चिकित्सालय रायगढ़ में पीएमश्री विद्यालय के विद्यार्थियों ने किया हेल्थकेयर ट्रेड के अंतर्गत औद्योगिक भ्रमण…

spot_img

• व्यावहारिक ज्ञान के साथ स्वास्थ्य सेवाओं की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू, चिकित्सा क्षेत्र में रोजगार एवं करियर की संभावनाओं को समझा…

रायगढ़। विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक एवं रोजगारपरक शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से पीएमश्री शासकीय नटवर इंग्लिश स्कूल, रायगढ़ के व्यावसायिक शिक्षा (Vocational Education) अंतर्गत संचालित हेल्थकेयर (Healthcare) ट्रेड के विद्यार्थियों का औद्योगिक भ्रमण आज जिला चिकित्सालय, रायगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस शैक्षणिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र की वास्तविक कार्यप्रणाली से परिचित कराना, अस्पताल में संचालित विभिन्न चिकित्सा इकाइयों एवं विभागों की जानकारी देना तथा हेल्थकेयर क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार और करियर की संभावनाओं से अवगत कराना था।

इस महत्वपूर्ण शैक्षणिक पहल को जिला कलेक्टर महोदय एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) के मार्गदर्शन एवं सहयोग से प्रोत्साहन मिला। समग्र शिक्षा के जिला मिशन समन्वयक (DMC) श्री आलोक स्वर्णकार का भी इस प्रकार की कौशल आधारित एवं अनुभवात्मक शिक्षा को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन एवं सहयोग रहा।

जिला चिकित्सालय रायगढ़ के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट (MS) डॉ. दिनेश पटेल के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं एवं चिकित्सा सेवाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त हुई। इस पूरे भ्रमण को व्यवस्थित, ज्ञानवर्धक एवं सफल बनाने में कैजुअल्टी वार्ड की प्रभारी श्रीमती सुषमा रोजर लाल की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने विशेष रुचि लेते हुए विद्यार्थियों को अस्पताल के विभिन्न विभागों एवं चिकित्सा इकाइयों से रूबरू कराया तथा प्रत्येक विभाग की कार्यप्रणाली, मरीजों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं, आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं, मरीजों की देखभाल एवं स्वास्थ्यकर्मियों की जिम्मेदारियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उनके विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन से विद्यार्थियों को अस्पताल की कार्यप्रणाली को नजदीक से देखने, समझने और व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिला। उनका यह सराहनीय प्रयास विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक रहा।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री दिनेश कुमार अग्रवाल की विशेष उपस्थिति एवं मार्गदर्शन रहा। उन्होंने कहा कि व्यावसायिक शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल सैद्धांतिक ज्ञान तक सीमित रखना नहीं, बल्कि उन्हें वास्तविक कार्यक्षेत्र का प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान कर भविष्य के लिए दक्ष, आत्मनिर्भर एवं रोजगार के योग्य बनाना है। इस प्रकार के औद्योगिक भ्रमण विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, कार्यकुशलता एवं व्यावसायिक समझ को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं विद्यार्थियों के मार्गदर्शन में श्री अवनीश शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने विद्यार्थियों को भ्रमण के दौरान प्राप्त जानकारियों को अपने व्यावसायिक कौशल एवं भविष्य की संभावनाओं से जोड़कर समझने के लिए प्रेरित किया तथा उन्हें स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न अवसरों के प्रति जागरूक किया।

इस औद्योगिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने अस्पताल की वास्तविक कार्यप्रणाली को समझने के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाओं में अनुशासन, संवेदनशीलता, समयबद्धता, टीमवर्क एवं मानवीय सेवा के महत्व को भी जाना। यह अनुभव उनके लिए केवल एक शैक्षणिक भ्रमण नहीं, बल्कि भविष्य में स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में अपना करियर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण सीख साबित हुआ।

पीएमश्री विद्यालय का निरंतर प्रयास है कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ कौशल आधारित, अनुभवात्मक एवं रोजगारपरक शिक्षण के अवसर उपलब्ध कराए जाएं, ताकि वे शिक्षा प्राप्त करने के साथ-साथ वास्तविक कार्यक्षेत्र की आवश्यकताओं को समझते हुए भविष्य की चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना कर सकें।

इस सफल एवं ज्ञानवर्धक शैक्षणिक पहल के लिए विद्यालय परिवार ने जिला प्रशासन, समग्र शिक्षा, जिला चिकित्सालय रायगढ़ के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. दिनेश पटेल, कैजुअल्टी वार्ड प्रभारी श्रीमती सुषमा रोजर लाल तथा अस्पताल के समस्त संबंधित अधिकारियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles