Friday, August 21, 2026
HomeNewsअखण्ड ऊं नमः शिवाय जाप के पांचवें दिन संपन्न हुआ शिव-पार्वती विवाह,...

अखण्ड ऊं नमः शिवाय जाप के पांचवें दिन संपन्न हुआ शिव-पार्वती विवाह, भक्ति और उत्साह से सराबोर हुआ रामलीला मैदान…

spot_img

रायगढ़। सेवा भारती समिति के मार्गदर्शन में महिला समन्वय रायगढ़ द्वारा अखण्ड ऊं नमः शिवाय जाप का कार्यक्रम स्थानीय रामलीला मैदान में 17 अगस्त से प्रारंभ हो चुका है, आयोजन समिति की प्रचार प्रमुख विनीता अग्रवाल ने बताया कि, कार्यक्रम के पांचवें दिन, भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती का विवाह पूरी श्रद्धा भक्ति के साथ संपन्न हुआ, विवाह को झांकी के रूप में श्रद्धालुओं के समक्ष दर्शाया गया। सभी श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों में भगवान भोलेनाथ एवं मां शक्ति के विवाह को लेकर बहुत ही उत्साह दिखा। बड़े ही धूमधाम और मंत्र उच्चारण के साथ यह विवाह का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह प्रेम त्याग और समर्पण का सबसे बड़ा प्रतीक है, जिनका मिलन संपूर्ण सृष्टि के लिए आनंद और मंगल का संदेश लेकर आता है। सभी श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ और मां पार्वती के स्वरूप कलाकारों का आशीर्वाद प्राप्त किया।

आज भगवान भोलेनाथ का दर्शन प्राप्त करने स्कूली छात्र-छात्राएं भी भारी संख्या में पंडाल में पहुंचे। सभी विद्यार्थियों ने पंक्तिबद्ध बैठकर यथाशक्ति ऊं नमः शिवाय की माला का जाप किया।

कल दिनांक 22 अगस्त, शनिवार को शाम 7:00 बजे रुद्राक्ष से निर्मित भगवान भोलेनाथ जी का भस्म श्रृंगार एवं महा आरती का आयोजन किया जाएगा। संचालन समिति के सभी सदस्यों का रायगढ़ के श्रद्धालु जनों से आग्रह है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पधार कर इस पुनीत कार्यक्रम के सहभागी बने ।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles