रायगढ़। प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में लगातार जनहित एवं जनसेवा के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए सुशासन की दिशा में प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आयोजित सुशासन तिहार का विरोध किए जाने पर भाजपा जनपद अध्यक्ष एवं भाजपा नेता जागेश सिदार ने कड़ी आपत्ति जताई है।
उन्होंने कहा कि जनसेवा से जुड़े कार्यों का विरोध करना किसी जनप्रतिनिधि, विशेषकर विधायक जैसे गरिमामय पद पर बैठे व्यक्ति को शोभा नहीं देता। यह जनता की अपेक्षाओं और भावनाओं के विपरीत है तथा जनता विरोधी मानसिकता को दर्शाता है।
भाजपा नेता जागेश सिदार ने कहा कि लैलूंगा विधायक विद्यावती सिदार को जनहित के कार्यों का विरोध करने के बजाय अपने कार्यकाल की समीक्षा करनी चाहिए कि उन्होंने बीते तीन वर्षों में क्षेत्र की जनता के लिए कौन-कौन से उल्लेखनीय कार्य किए हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्रीय विकास एवं जनसमस्याओं के निराकरण में विधायक की निष्क्रियता लगातार चर्चा का विषय रही है।
उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार जैसे कार्यक्रम जनता की समस्याओं के समाधान एवं शासन को आम लोगों तक पहुंचाने का माध्यम हैं। ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का विरोध करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।
श्री जागेश सिदार ने आगे कहा कि यदि जनता ने किसी जनप्रतिनिधि को चुनकर जिम्मेदारी सौंपी है, तो उसका दायित्व सदैव जनता के हित में सोचने और कार्य करने का होना चाहिए। जनसेवा के कार्यों में सहयोग करना लोकतांत्रिक भावना का






