Friday, June 5, 2026
HomeNewsविश्व पर्यावरण दिवस पर भारत विकास परिषद संस्कार शाखा का हरित संकल्प,...

विश्व पर्यावरण दिवस पर भारत विकास परिषद संस्कार शाखा का हरित संकल्प, 21 पौधों का किया रोपण…

रायगढ़। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद संस्कार शाखा, रायगढ़ द्वारा अध्यक्ष मुकेश गोयल के नेतृत्व में बनोरा आश्रम के समीप वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था के सदस्यों ने 21 पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

संस्था के सचिव युगल किशोर पंडा ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरणीय चुनौतियों के बीच वृक्षारोपण ही प्रकृति संरक्षण का सबसे प्रभावी माध्यम है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए भारत विकास परिषद संस्कार शाखा द्वारा बनोरा आश्रम परिसर के समीप विभिन्न प्रजातियों के 21 पौधे रोपे गए।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए आमजन से भी अधिक से अधिक पौधे लगाने और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। पर्यावरण संयोजक विनय अग्रवाल ने कहा कि वृक्ष न केवल पर्यावरण को संतुलित बनाए रखते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ जीवन का आधार भी हैं।

इस अवसर पर भारत विकास परिषद के संरक्षक सीए संजय अग्रवाल, अध्यक्ष मुकेश गोयल, सचिव युगल किशोर पंडा, कोषाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, स्वास्थ्य संयोजक डॉ. वाई. के. शिंदे, सेवा संयोजक सुरेश गुप्ता, पर्यावरण संयोजक विनय अग्रवाल, संपर्क संयोजक दिव्यांशु शर्मा, श्रीमती गायत्री पंडा, श्रीमती वर्षा अग्रवाल सहित संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles