Sunday, April 19, 2026
HomeNewsभक्ति, एकता और संकल्प का संगम: पहाड़ मंदिर नव निर्माण समिति व...

भक्ति, एकता और संकल्प का संगम: पहाड़ मंदिर नव निर्माण समिति व ब्राम्हण सेवा समिति की अहम बैठक…

• 51 फीट ऊंची श्री बजरंगबली प्रतिमा स्थापना की तैयारी तेज, ब्राम्हण समाज ने दिया संपूर्ण सहयोग का भरोसा…

रायगढ़। शहर के धार्मिक आस्था के केंद्र पहाड़ मंदिर में प्रस्तावित 51 फीट ऊंची श्री बजरंगबली जी की भव्य प्रतिमा स्थापना को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में पहाड़ मंदिर नव निर्माण समिति ने ब्राम्हण सेवा समिति के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर कार्यक्रम की रूपरेखा तय की और समाज की सहभागिता को मजबूत किया।

बैठक का आयोजन आज 19 अप्रैल को सुबह 11 बजे भगवान परशुराम मंदिर परिसर में किया गया, जहां ब्राम्हण समाज के सदस्यों ने समिति के पदाधिकारियों का आत्मीय स्वागत किया। इसके बाद बैठक की विधिवत शुरुआत हुई, जिसमें आगामी 7 मई को होने वाले भूमि पूजन कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई।

गौरतलब है कि इस ऐतिहासिक अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के कर कमलों द्वारा भूमि पूजन संपन्न किया जाएगा। इस कार्यक्रम में शहर व जिले के सभी समाजों को आमंत्रित किया गया है, जिससे यह आयोजन सामूहिक आस्था और एकता का प्रतीक बने।

बैठक में ब्राम्हण सेवा समिति के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने आश्वस्त किया कि संपूर्ण आयोजन में ब्राम्हण समाज का पूर्ण सहयोग रहेगा। वहीं सक्रिय सदस्य कमल शर्मा ने बताया कि बैठक में मंदिर निर्माण समिति के सदस्यों द्वारा भूमि पूजन कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी साझा की गई, जिसे समाज ने उत्साहपूर्वक स्वीकार किया।

बैठक में यह भी सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 7 मई के भूमि पूजन कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी सदस्य सक्रिय भूमिका निभाएंगे और हर संभव सहयोग प्रदान करेंगे।

इस अवसर पर मंदिर निर्माण समिति से सुशील मित्तल, बाबूलाल अग्रवाल, दीपक डोरा, कल्पेश पटेल, बलबीर शर्मा, उमेश थवाईत, कृष्ण कुमार केसरवानी सहित कई प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे। वहीं ब्राम्हण सेवा समिति की ओर से अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, पूर्व अध्यक्ष विजय बीरभान, सचिव आदित्य शर्मा, कोषाध्यक्ष अरविंद शर्मा, पवन शर्मा, सुनील शर्मा, मनोज शर्मा, सत्य प्रकाश शर्मा, गुलाब शर्मा समेत अनेक सदस्य और पदाधिकारी शामिल हुए।

यह बैठक न केवल एक धार्मिक आयोजन की तैयारी थी, बल्कि समाज की एकजुटता, सहयोग और आस्था का सशक्त संदेश भी रही। आने वाला भूमि पूजन कार्यक्रम शहर के लिए एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण साबित होने जा रहा है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles