Monday, June 1, 2026
HomeNewsरायगढ़ एकजुट : आतंकवाद के खिलाफ मौन श्रद्धांजलि मार्च का आह्वान...

रायगढ़ एकजुट : आतंकवाद के खिलाफ मौन श्रद्धांजलि मार्च का आह्वान…

• दिवंगतों को श्रद्धांजलि… रायगढ़ की चुप्पी, जो बहुत कुछ कहेगी…

• कल सायं 6.00 बजे, संस्थाओं और नागरिकों को शामिल होने की अपील…

रायगढ़। पहलगाम की वादियों में, जहां कभी सुकून की हवा बहती थी, अब गोलियों की गूंज और अपनों को खोने का दर्द तैर रहा है। पाकिस्तानी आतंकवादियों द्वारा मासूम और निर्दोष पर्यटकों की नृशंस हत्या ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस कायराना कृत्य के खिलाफ अब रायगढ़ एकजुट होकर अपने मन की पीड़ा और राष्ट्र के प्रति संवेदना प्रकट करेगा।

रायगढ़ नागरिक समिति और अग्रवाल मित्र सभा के संयुक्त आह्वान पर एक मौन श्रद्धांजलि मार्च का आयोजन किया जा रहा है। यह श्रद्धांजलि मार्च रविवार, 27 अप्रैल को सायं ठीक 6:00 बजे गांधी प्रतिमा से आरंभ होगा। मार्च गांधी प्रतिमा से निकलकर कारगिल चौक, गुरुद्वारा रोड, सुभाष चौक होते हुए पुनः गांधी प्रतिमा पर पहुंचेगा।

यह केवल एक मार्च नहीं है — बल्कि मातृभूमि के प्रति हमारी एकजुटता, संवेदनशीलता और प्रतिश्रुति का प्रतीक है।

रायगढ़ नागरिक समिति एवं अग्रवाल मित्र सभा ने शहर के समस्त नागरिकों, छात्र संगठनों, महिला मंडल, विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संस्थाओं व व्यावसायियों से  विनम्र अपील है कि देश के प्रति रायगढ़ की एकजुटता का संदेश देने हेतु आधे घंटे का समय निकालकर अधिक से अधिक संख्या में “श्रद्धांजलि-मार्च” में शामिल होने का कष्ट करें।

अग्रवाल मित्र सभा रायगढ़ के अध्यक्ष अधिवक्ता बाबूलाल अग्रवाल बताया कि यह श्रद्धांजलि प्रदर्शन पूर्णतः मौन रहेगा किसी भी प्रकार की कोई नारेबाजी नहीं होनी है।  हृदय में उन निर्दोष मृतक नागरिकों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना के साथ उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करनी है।

क्योंकि जब एक शहर मौन होता है — तो उसका संदेश बहुत ऊँचा बोलता है।

picsart_25-03-18_12-38-45-3157796989588984240576.jpg
previous arrow
next arrow
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles