Monday, August 24, 2026
HomeNewsबाजार में गाली-गलौज से शुरू हुआ विवाद, देखते ही देखते 3 लोगों...

बाजार में गाली-गलौज से शुरू हुआ विवाद, देखते ही देखते 3 लोगों पर ब्लेड से हमला! पूंजीपथरा पुलिस ने आरोपी को दबोचा…

spot_img

🚨 पुलिस ने आरोपी को तत्काल हिरासत में लेकर घटना में प्रयुक्त ब्लेड किया जप्त

🚨 हत्या के प्रयास की धाराओं में अपराध दर्ज, आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

रायगढ़, 24 अगस्त। थाना पूंजीपथरा क्षेत्र के तुमीडीह में साप्ताहिक बाजार के दौरान शराब के नशे में लोगों से विवाद कर ब्लेड से हमला करने वाले आरोपी को पूंजीपथरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने एक के बाद एक तीन लोगों के गले के पास ब्लेड से वार कर उन्हें घायल किया था। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को तत्काल हिरासत में लेकर उसके कब्जे/निशानदेही से घटना में प्रयुक्त ब्लेड जप्त किया है। आरोपी के विरुद्ध हत्या के प्रयास की गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

शराब के नशे में राहगीरों से गाली-गलौज, विरोध करने पर ब्लेड से हमला

अपराध को लेकर प्रार्थी सोमा सिंकू पिता सोना राम सिंकू, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम जोलडिया, थाना जगन्नाथपुर, जिला पश्चिम सिंहभूम, झारखंड, वर्तमान में बांके बिहारी कंपनी लेबर कॉलोनी पूंजीपथरा में निवासरत, ने दिनांक 22 अगस्त 2026 को थाना पूंजीपथरा में रिपोर्ट दर्ज कराई।

प्रार्थी ने बताया कि वह अपने साथी *बुधराम मुंडा* के साथ तुमीडीह दुकान से सामान लेकर वापस बांके बिहारी कंपनी लेबर कॉलोनी जा रहा था। शाम करीब 7:30 बजे तुमीडीह इंदिरा भवन के पास पहुंचने पर एक व्यक्ति शराब के नशे में आने-जाने वाले लोगों को गाली-गलौज कर रहा था।

उक्त व्यक्ति ने सोमा सिंकू एवं उसके साथी को देखकर उनके साथ भी अश्लील गाली-गलौज शुरू कर दी। दोनों ने उसे गाली देने से मना किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए जेब से ब्लेडनुमा धारदार वस्तु निकालकर दोनों के गले के पास वार कर दिया। हमले में दोनों के गले में चोट लगी और खून निकलने लगा।

दोनों जान बचाकर इंदिरा भवन की ओर भागे और वहां मिले *बुधन सिंह टियू* को घटना की जानकारी दी। इसी दौरान आरोपी ने बुधन सिंह टियू के गले के पास भी ब्लेड से वार कर उसे घायल कर दिया। आसपास मौजूद लोगों ने आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया और डायल-112 को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस की त्वरित कार्रवाई

घटना की सूचना थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव को प्राप्त होते ही तत्काल पुलिस टीम मौके के लिए रवाना की गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया तथा घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार एवं चिकित्सकीय जांच के बाद सभी घायलों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

प्रकरण में थाना पूंजीपथरा में अपराध क्रमांक 213/2026 के तहत धारा 296, 351(3), 109(1) भारतीय न्याय संहिता* के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

पूछताछ में सामने आया वारदात का कारण, ब्लेड बरामद

पुलिस पूछताछ में आरोपी सुभाष पन्ना ने बताया कि उसकी मां का रायगढ़ में उपचार चल रहा था और उनकी मृत्यु होने के बाद वह क्रियाकर्म के लिए कोरबा से अपने गृह ग्राम जा रहा था। तुमीडीह में पूर्व परिचित होने के कारण वह पुराने दोस्तों से मिलने एवं काम-रोजगार के सिलसिले में वहां रुका था।

आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने शराब पी रखी थी और साप्ताहिक बाजार में कुछ लोगों से उसका विवाद हुआ। विवाद के दौरान उसने जेब में रखे ब्लेड से तीन लोगों पर हमला कर उन्हें घायल किया।

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटनास्थल से घटना में प्रयुक्त ब्लेड जप्त किया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान *सुभाष पन्ना पिता आनंदी पन्ना, उम्र 48 वर्ष, मूल निवासी ग्राम रेडे, थाना बागबहार, जिला जशपुर, वर्तमान निवासी लाटा-बलंगी रोड, थाना दर्री, जिला कोरबा* के रूप में हुई है।

आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

आरोपी की गिरफ्तारी, घायलों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने तथा घटना में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी में थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव, उप निरीक्षक दिलीप बेहरा, सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर विश्वाल, आरक्षक ओम तिवारी, विक्रम कुजूर, हेमसागर पटेल एवं विक्रांत भगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश

“रायगढ़ पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों एवं हिंसक गतिविधियों में शामिल आरोपियों के विरुद्ध त्वरित एवं प्रभावी वैधानिक कार्रवाई की जा जारी है।”

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles