बीजेपी नेता शुभेन्दु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री होंगे। शुक्रवार को कोलकाता में बीजेपी विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और ओडिशा के सीएम मोहन माझी की मौजूदगी में उनके नाम का ऐलान किया है। सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में नंदीग्राम और भवानीपुर से जीते हैं। उन्हाेंने भवानीपुर में ममता बनर्जी को हराया है। पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने शुभेन्दु अधिकारी के नाम का प्रस्ताव रखा। जिसे विधायकाें ने आम सहमति से मुहर लगाई। शुभेन्दु अधिकारी शनिवार (9 मई) को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण लेंगे। सुवेंदु अधिकारी की उम्र 55 साल है। वह पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले से आते हैं। इस जिले में करकुली गांव उनका जन्म स्थान है। पश्चिम बंगाल चुनावों में बीजेपी को 293 सीटों में 207 पर जीत मिली हैं। शुभेन्दु अधिकारी बंगाल में बीजेपी के पहले सीएम होंगे।
तीन दशक की राजनीति के बाद संभालेंगे सीएम का पद
शुभेन्दु अधिकारी का जन्म 15 दिसंबर, 1970 को हुआ था। शुभेन्द अधिकारी के पिता शिशिर अधिकारी पूर्व केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। शुभेन्दु अधिकारी को राजनीति विरासत में मिली है। उन्होंने पंचयत से लेकर पार्लियामेंट तक सफर तय किया। वह 2005 में पहली बार विधायक बने थे। इसके बाद 2009 और फिर 2014 में तामलुक से लोकसभा के सदस्य चुने गए। नंदीग्राम में भूमि अधिग्रहण विरोधी आंदोलन में उनकी भूमिका ने उन्हें बंगाल की राजनीति में ‘मेदिनीपुर का बादशाह’ बना दिया। दिसंबर 2020 में वह तृणमूल कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए। 2021 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को नंदीग्राम सीट से हराकर सबको चौंका दिया। इसके बाद वह मई 2021 से 2026 तक वे पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे। अब वह पश्चिम बंगाल में शीर्ष पद को संभालेंगे।






