Thursday, March 5, 2026
HomeNewsराष्ट्र निर्माण के प्रति कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता का प्रतीक है सेवा पखवाड़ा:-...

राष्ट्र निर्माण के प्रति कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता का प्रतीक है सेवा पखवाड़ा:- ओपी चौधरी….

रायगढ़ :- यशस्वी प्रधान मंत्री मोदी जी के जन्मदिन से शुरू हो रहे सेवा पखवाड़े के संबंध में मीडिया को दिए बयान में वित्त मंत्री विधायक रायगढ़ ओपी चौधरी ने कहा सेवा पखवाड़ा महज औपचारिकता नहीं बल्कि सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के प्रति कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता का जीवंत प्रमाण है।कार्यकताओं से आह्वान करते हुए ओपी ने कहा मोदी जी के जन्मदिन से आगामी 15 दिनों तक सभी को सेवा पखवाड़ा के महाजयज्ञ में तन-मन-धन से शामिल हो कर पुण्य का भागी बनना है। सेवा पखवाड़ा के संबंध में विचार साझा करते हुए ओपी ने कहा यह अभियान समाज के प्रति कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियों का बोध कराता है। राजनीति का असली उद्देश्य केवल सत्ता पाना नहीं है, बल्कि समाज सेवा के माध्यम से जनता के जीवन को अधिक सशक्त सुगम और बेहतर बनाना है। मोदी जी ने अपना पूरा जीवन देश सेवा के लिए समर्पित करते हुए यह साबित किया कि पूरा देश उनके लिए परिवार है। 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का 75 वां जन्मदिन है। इस शुभ अवसर से लेकर आगामी दो अक्टूबर तक,सेवा परमो धर्म के मूल सिद्धांत को सही मायने में साबित करना है। सेवा भारतीय संस्कृति की मूल आत्मा है। प्रधानमंत्री ने अपने जीवन को सेवा ही संगठन, सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र से जोड़ा,यही वजह है कि कार्यकर्ताओं को यह दिशा मिली कि राजनीति का मतलब जनसेवा ही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र सेवा में समर्पित किया है। उनके जन्मदिन को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाना कार्यकताओं के लिए एक अवसर है। साथ ही हमारे महापुरुषों को याद करने का भी समय है। 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती और दो अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती को भी बड़े उत्साह के साथ मनाएंगे।

एक पेड़ मां के नाम लगाने ओपी ने किया आह्वान

मोदी जी के जन्मदिन पर एक पेड़ मां के नाम अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने का आह्वान करते हुए ओपी चौधरी ने कहा इस कदम से आने वाली पीढ़ी को स्वस्थ और सुरक्षित वातावरण मिल सकेगा ।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles