Friday, March 6, 2026
HomeNewsगणेश उत्सव को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न, प्रशासन और पुलिस...

गणेश उत्सव को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न, प्रशासन और पुलिस ने समिति सदस्यों को निर्देशों का पालन कराने के दिए निर्देश….

रायगढ़। आगामी गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु आज 26 अगस्त 2025 को पुलिस कंट्रोल रूम रायगढ़ में प्रशासन, पुलिस, नगर निगम और विद्युत विभाग द्वारा संयुक्त रूप से शहर की गणेश उत्सव समितियों एवं जनप्रतिनिधियों की शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर पुलिस अधीक्षक  मयंक मिश्रा (आईपीएस) ने की।

बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक श्री मिश्रा ने समिति सदस्यों से कहा कि गणेश उत्सव धार्मिक आस्था का प्रतीक है, अतः प्रतिमा स्थापना से लेकर विसर्जन तक सभी आयोजनों में मर्यादा और गरिमा का पालन करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी समितियां अपने कार्यक्रम की जानकारी संबंधित थाना क्षेत्र को दें और स्थानीय प्रशासन के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करें। ध्वनि यंत्रों के उपयोग में माननीय न्यायालय की गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य होगा तथा रात में तेज आवाज में डीजे बजाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी पंडाल के कारण यातायात अवरुद्ध नहीं होना चाहिए, फुहड़ गाने और शराब सेवन की शिकायत मिलने पर तुरंत कार्यवाही की जाएगी। साथ ही रात के समय पंडाल में दो सदस्य सुरक्षा हेतु अनिवार्य रूप से मौजूद रहें।

विद्युत विभाग के अधिकारियों ने समितियों को अस्थाई विद्युत कनेक्शन लेने और बरसात के मौसम को देखते हुए तार की सुरक्षित टेपिंग सहित सुरक्षा इंतजाम करने के निर्देश दिए। नगर निगम अधिकारियों ने प्रत्येक पंडाल में डस्टबिन रखने, प्लास्टिक का उपयोग न करने और स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। थाना प्रभारीगण ने बताया कि जबरदस्ती चंदा वसूली पर कड़ी कार्यवाही होगी और किसी भी तरह के विवाद या झगड़े की स्थिति उत्पन्न न होने दी जाए। पुलिस ने स्पष्ट किया कि शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर कड़े कदम उठाए जाएंगे और पेट्रोलिंग लगातार जारी रहेगी।

इस अवसर पर तहसीलदार रायगढ़  शिव कुमार डनसेना, उपायुक्त नगर निगम  सुतीक्ष्ण यादव, नगर निरीक्षक  सुखनंदन पटेल,  प्रशांत राव,  मोहन भारद्वाज, नायब तहसीलदार  शुभम कुमार, सहायक उपनिरीक्षक  आशिक रात्रे, विद्युत विभाग के असिस्टेंट इंजीनियर श्री पंकज कुमार सहित जनप्रतिनिधि और समिति सदस्य दीपक पांडे,  शेख सलीम नियारिया,  शाखा यादव,  दीपक गहलोत,  अब्दुल वाजिद खान,  संदीप सिंह,  चक्रधर पटेल, संतोष दास,  हेमंत जायसवाल,  नारायण साहू,  संतोष कुमार सिंह, अनिल चौहान,  विशाल यादव,  राज यादव,  गगन कुर्रे,  राहुल राज,  बदल सिंह,  विपुल सिंह,  शिव सिंह ठाकुर व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने पुलिस और प्रशासन को आश्वस्त किया कि गणेश उत्सव के दौरान वे शांति व्यवस्था बनाए रखने में पूर्ण सहयोग करेंगे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles