Tuesday, June 2, 2026
HomeNationalअब एक्सीडेंट के बाद इलाज के लिए तुरंत पैसे जुटाने की नहीं...

अब एक्सीडेंट के बाद इलाज के लिए तुरंत पैसे जुटाने की नहीं होगी चिंता, बिना भुगतान शुरू होगा इलाज, मिलेगी 1.5 लाख तक कैशलेस सुविधाएं – सरकार ने शुरू की नई स्कीम…

देशभर में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए केंद्र सरकार ने कैशलेस ट्रीटमेंट स्कीम की शुरुआत कर दी है। यह योजना 5 मई 2025 से पूरे देश में लागू हो गई है। इसके तहत सड़क दुर्घटना में घायल किसी भी व्यक्ति को 1.5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मिलेगा वह भी बिना किसी अग्रिम भुगतान के।

सरकार का उद्देश्य है कि पैसे के अभाव में किसी की जान न जाए। गौरतलब है कि हर साल भारत में लगभग 5 लाख लोग सड़क दुर्घटनाओं में मारे जाते हैं।

योजना की मुख्य बातें:

* पीड़ित को भारत के नामित अस्पतालों में तुरंत कैशलेस इलाज मिलेगा।

* हादसे के 7 दिनों के भीतर क्लेम किया जा सकता है।

* राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) को योजना की कार्यान्वयन एजेंसी बनाया गया हैl

* राज्य सड़क सुरक्षा परिषद अस्पतालों को योजना में जोड़ने और भुगतान प्रक्रिया की निगरानी करेगी।

अगर दुर्घटना हो जाए तो क्या करें?

1. घायल को जल्द से जल्द नामित अस्पताल पहुँचाएं।

2. पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराएं, क्योंकि यह योजना के तहत दावे की पुष्टि के लिए ज़रूरी है।

3. अस्पताल NHA के साथ मिलकर 1.5 लाख तक के इलाज का दावा करेगा।

यदि घायल किसी गैर-नामित अस्पताल में पहुँचता है, तो उसे स्थिति नियंत्रण में आने तक इलाज मिलेगा, इसके बाद उसे नामित अस्पताल भेजा जाएगा।

picsart_25-03-18_12-38-45-3157796989588984240576.jpg
previous arrow
next arrow
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles