Saturday, April 19, 2025
HomeChhattisgarhछत्तीसगढ़ कांग्रेस में दरार: विधायक अटल श्रीवास्तव के खिलाफ कार्रवाई की मांग...

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में दरार: विधायक अटल श्रीवास्तव के खिलाफ कार्रवाई की मांग…

बिलासपुर। कांग्रेस पार्टी के भीतर बढ़ते विवाद के बीच बिलासपुर ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केसरवानी ने कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। 

दरअसल, 17 फरवरी 2025 को पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव के बिलासपुर आगमन पर कांग्रेस नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसी दौरान, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने सार्वजनिक रूप से ग्रामीण अध्यक्ष विजय केसरवानी पर टिप्पणी करते हुए कहा, “तुमने मेरे सीने में छुरा घोंपा है,” और मीडिया में बयान दिया, “चपरासी कलेक्टर को निकल रहे हैं।”

यह विवाद कांग्रेस पार्टी द्वारा हाल ही में बिलासपुर नगर निगम चुनाव में भीतरघात और अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ कार्य करने वाले नेताओं को निष्कासित करने से जुड़ा है। पार्टी की कार्रवाई से नाराज विधायक अटल श्रीवास्तव ने कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी की, जिसे अनुशासनहीनता और संगठन की अवमानना माना जा रहा है। 

इस विवाद के बाद कांग्रेस में खलबली मच गई है, और पार्टी के भीतर गुटबाजी की चर्चाएं तेज हो गई हैं। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि विधायक अटल श्रीवास्तव के इस व्यवहार पर अनुशासनात्मक कार्रवाई होनी चाहिए और उन्हें पार्टी से निष्कासित किया जाना चाहिए। अब देखना यह होगा कि पार्टी नेतृत्व इस पर क्या निर्णय लेता है।

IMG-20250123-WA0011
IMG-20250123-WA0011
previous arrow
next arrow
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular