Sunday, April 20, 2025
HomeChhattisgarhदिल्ली में AAP को झटका, छत्तीसगढ़ के दोनों डिप्टी CM ने साधा...

दिल्ली में AAP को झटका, छत्तीसगढ़ के दोनों डिप्टी CM ने साधा निशाना…

छत्तीसगढ़। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद भाजपा नेताओं ने आम आदमी पार्टी पर जोरदार हमला बोला है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने AAP सरकार पर निशाना साधते हुए इसे जनता का फैसला बताया। 

विजय शर्मा ने सोशल मीडिया पर लिखा:

“जैसे छत्तीसगढ़ में शराब घोटाला करने वालों को जनता ने उखाड़ फेंका, वैसे ही दिल्ली में शराब घोटाला करने वालों को जनता ने उखाड़ फेंका!”

वहीं, अरुण साव ने ट्वीट कर कहा:

“दिल्ली की जनता ने ‘आप’दा से मुक्ति पाई। ‘मोदी की गारंटी’ पर मुहर लगाई। छत्तीसगढ़ से लेकर दिल्ली तक शराब से दौलत का सैलाब खड़ा करने वालों को जनता जनार्दन ने शांति से साफ कर दिया। जय जनता!”

भाजपा नेताओं के इन बयानों से साफ है कि वे दिल्ली चुनाव परिणामों को कथित शराब घोटाले से जोड़कर देख रहे हैं। भाजपा ने पहले भी दिल्ली की AAP सरकार पर शराब नीति में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। 

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भी भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर शराब घोटाले का आरोप लगाया था, जिसके बाद प्रदेश में सत्ता परिवर्तन हुआ। अब दिल्ली के चुनाव नतीजों के बाद भाजपा इसे अपनी नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता की जीत बता रही है। 

IMG-20250123-WA0011
IMG-20250123-WA0011
previous arrow
next arrow
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular