Sunday, April 20, 2025
HomeChhattisgarhमुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेता एवं निर्माता राजेश अवस्थी के निधन...

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेता एवं निर्माता राजेश अवस्थी के निधन पर जताया शोक…

रायपुर। छत्तीसगढ़ी फिल्म जगत के प्रसिद्ध अभिनेता एवं निर्माता राजेश अवस्थी का दुखद निधन हो गया। वे भारतीय जनता पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक थे और पूर्व में छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम के अध्यक्ष के रूप में भी सेवाएं दे चुके थे। उनके निधन से प्रदेश की कला, संस्कृति और फिल्म उद्योग को अपूरणीय क्षति हुई है। 

राजेश अवस्थी ने अपने अभिनय और निर्माण कार्यों के माध्यम से छत्तीसगढ़ी फिल्मों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उन्होंने छत्तीसगढ़ की लोककला, परंपरा और संस्कृति के संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा, “राजेश अवस्थी जी का छत्तीसगढ़ी फिल्म उद्योग में योगदान अतुलनीय है। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिजनों को संबल दें।”

राजेश अवस्थी के निधन से न केवल फिल्म जगत, बल्कि उनके प्रशंसकों, शुभचिंतकों और राजनीतिक क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ गई है।

IMG-20250123-WA0011
IMG-20250123-WA0011
previous arrow
next arrow
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular