Sunday, April 20, 2025
HomeChhattisgarhCG News : बस्तर क्षेत्र के 26 गांवों में पहली बार लहराया...

CG News : बस्तर क्षेत्र के 26 गांवों में पहली बार लहराया तिरंगा, गणतंत्र दिवस पर रचा इतिहास…

बस्तर। छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में गणतंत्र दिवस 2025 का उत्साह कुछ खास रहा। बीजापुर, सुकमा, नारायणपुर और कांकेर जिले के नक्सल प्रभावित 26 गांवों में ग्रामीणों ने आजादी के बाद पहली बार तिरंगा फहराया और पूरे उत्साह के साथ गणतंत्र दिवस मनाया। 

यह ऐतिहासिक क्षण राज्य सरकार द्वारा इन गांवों में स्थापित सुरक्षा कैंपों की बदौलत संभव हो सका है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे बस्तर में सकारात्मक बदलाव का प्रतीक बताया और कहा कि नक्सलवाद रूपी कैंसर को खत्म करने की दिशा में यह एक बड़ा कदम है। 

उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संकल्प के तहत मार्च 2026 तक बस्तर से नक्सलवाद का पूर्ण खात्मा तय है। उन्होंने सभी ग्रामीणों और सुरक्षा बलों को इस सफलता के लिए बधाई दी। 

यह पहल न केवल इन गांवों में शांति और सुरक्षा का प्रतीक है, बल्कि बस्तर के बदलते स्वरूप का प्रमाण भी है। मुख्यमंत्री ने सुरक्षाबलों के जवानों के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे बस्तर के विकास की नई दिशा बताया।

हमारे Whatsapp ग्रुप से जुड़े: https://chat.whatsapp.com/E7OFUCJ7hw01J1l3dGLt0l

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles