Thursday, August 6, 2026
HomeNewsराखी भेजना हुआ आसान: डाक विभाग ने लॉन्च किया ₹10 का विशेष...

राखी भेजना हुआ आसान: डाक विभाग ने लॉन्च किया ₹10 का विशेष राखी लिफाफा, रायगढ़ में लगाई गईं पीली विशेष पत्र पेटियां…

spot_img

रायगढ़। रक्षाबंधन के पावन पर्व को देखते हुए भारतीय डाक विभाग ने बहनों की राखियां समय पर भाइयों तक पहुंचाने के लिए विशेष व्यवस्था की है। विभाग द्वारा विशेष राखी लिफाफा तैयार कराया गया है, जो छत्तीसगढ़ के सभी प्रधान डाकघरों एवं उपडाकघरों में मात्र 10 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इस लिफाफे का उपयोग कर राखी को स्पीड पोस्ट अथवा साधारण डाक के माध्यम से आसानी से भेजा जा सकता है।
         
अधीक्षक डाकघर रायगढ़ संभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि राखी डाक के त्वरित निपटान के लिए 1 से 29 अगस्त 2026 तक विशेष पीले रंग की पत्र पेटियां स्थापित की गई हैं। रायगढ़ में ये विशेष पत्र पेटियां प्रधान डाकघर रायगढ़, चक्रधरनगर उपडाकघर, सदर बाजार उपडाकघर तथा कमला नेहरू पार्क में लगाई गई हैं। डाक विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी राखी डाक केवल पीले रंग की विशेष पत्र पेटियों में ही डालें, ताकि उसका शीघ्र प्रसंस्करण एवं समय पर वितरण सुनिश्चित किया जा सके। विभाग ने यह भी अनुरोध किया है कि राखी के लिफाफे पर प्राप्तकर्ता का पूरा पता, पिनकोड सहित स्पष्ट एवं साफ अक्षरों में लिखा जाए, जिससे डाक वितरण में किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके अलावा, प्रधान डाकघर रायगढ़ में राखी डाक स्वीकार करने के लिए विशेष काउंटर भी बनाए गए हैं, जहां नागरिक अपनी राखियां आसानी से जमा कर सकते हैं। भारतीय डाक विभाग ने विश्वास व्यक्त किया है कि अपनी सुदृढ़ एवं व्यापक डाक व्यवस्था के माध्यम से इस वर्ष भी रक्षाबंधन के अवसर पर लाखों बहनों के स्नेह का प्रतीक राखियां समय पर उनके भाइयों तक पहुंचाई जाएंगी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles