Friday, July 31, 2026
HomeNewsलोकसभा में ऐतिहासिक एन्टी-पेपर लीक बिल पारित: प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में...

लोकसभा में ऐतिहासिक एन्टी-पेपर लीक बिल पारित: प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पारदर्शिता के नए युग का शुभारंभ: सौरभ नामदेव

spot_img

• “मेधावी छात्रों के परिश्रम पर पानी फेरने वाले माफियाओं और भ्रष्ट सिंडिकेट का अंत तय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने युवाओं के सपनों को दी सुरक्षा की गांरटी।” : सौरभ नामदेव

रायगढ़। लोकसभा में ‘लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) विधेयक’ (Anti-Paper Leak Bill) का पारित होना भारत के करोड़ों युवाओं और प्रतियोगी छात्रों के लिए ऐतिहासिक एवं निर्णयकारी क्षण है। इस जनहितकारी एवं युवा-केंद्रित कानून का भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा रायगढ़ ने सहृदय स्वागत किया है।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर अपनी विस्तृत प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजयुमो रायगढ़ के महामंत्री सौरभ नामदेव ने इसे देश और छत्तीसगढ़ के लाखों युवाओं के समर्पण, निष्ठा और कठोर परिश्रम की बहुत बड़ी जीत बताया है।

भ्रष्ट तंत्र और पेपर लीक सिंडिकेट पर सीधा प्रहार “वर्षों से गाँव, गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों से आने वाले युवा दिन-रात एक करके प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। लेकिन चंद भ्रष्ट तत्वों, कोचिंग माफियाओं और संगठित गिरोहों के कारण जब पेपर लीक होता था, तो युवाओं का मनोबल टूट जाता था।

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने युवाओं के इस दर्द को समझा और एक ऐसा कठोर कानून बनाकर लाया है जो अब किसी भी भू-माफिया को युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने की इजाज़त नहीं देगा।”

उन्होंने आगे कहा कि यह कानून न केवल अपराध को रोकेगा, बल्कि देश की परीक्षा प्रणालियों में पारदर्शिता, विश्वसनीयता और युवाओं के खोए हुए विश्वास को पुनस्थापित करेगा।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles