Wednesday, May 20, 2026
HomeNewsवित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने पुलिस लाइन उर्दना में आधुनिक पुलिस...

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने पुलिस लाइन उर्दना में आधुनिक पुलिस जिम का किया लोकार्पण….

भागदौड़ भरी जीवनशैली में फिटनेस और वेलनेस बेहद जरूरी” — वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी….

अत्याधुनिक जिम का लाभ पुलिसकर्मियों के साथ पुलिस परिवार एवं स्थानीय युवाओं को भी मिलेगा….

रायगढ़ । वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आज पुलिस लाइन उर्दना में आधुनिक पुलिस जिम का लोकार्पण किया। इससे पूर्व उन्होंने पुराना पुलिस लाइन रायगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ डॉयल-112 (फेज-2 नेक्स्ट जेन) के तहत जिले को प्राप्त 16 आधुनिक आपातकालीन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

डॉयल-112 कार्यक्रम के पश्चात वित्त मंत्री ओपी चौधरी पुलिस लाइन उर्दना पहुंचे, जहां उन्होंने रिबन काटकर जिम का शुभारंभ किया तथा जिम रूम में स्थापित भगवान हनुमान जी के छायाचित्र पर पूजा-अर्चना की। इसके बाद अतिथियों ने जिम में स्थापित अत्याधुनिक फिटनेस मशीनों का अवलोकन किया।

इस अवसर पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि वर्तमान समय की जीवनशैली को देखते हुए वेलनेस और फिटनेस पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी को प्रतिदिन कम से कम आधा घंटा व्यायाम के लिए निकालने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इस जिम से पुलिसकर्मियों के साथ स्थानीय युवाओं को भी लाभ मिलेगा तथा यह स्वस्थ और अनुशासित जीवनशैली को बढ़ावा देगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि पुलिसकर्मियों को तनावमुक्त रखने के उद्देश्य से रायगढ़ पुलिस द्वारा योग, खेल और फिटनेस गतिविधियों को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों को नियमित रूप से फिटनेस पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया जाता है तथा इसी आवश्यकता को देखते हुए पुलिस जिम में अत्याधुनिक मशीनों का अपग्रेडेशन किया गया है। उन्होंने बताया कि इस सुविधा का लाभ पुलिसकर्मियों के साथ पुलिस परिवार के सदस्यों को भी मिलेगा।

कार्यक्रम के दौरान महापौर जीवर्धन चौहान, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, सीईओ जिला पंचायत अभिजीत बबन पठारे, एडिशनल एसपी अनिल सोनी, एसडीएम महेश शर्मा, सभापति डिग्रीलाल साहू, डीएसपी उन्नति ठाकुर, उत्तम प्रताप सिंह, सुशांतो बनर्जी, आईआर अमित सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि, पुलिस जवान उपस्थित रहे।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश —

“रायगढ़ पुलिस में फिटनेस, वेलनेस और तनावमुक्त कार्य को लगातार प्राथमिकता दी जा रही है। आधुनिक जिम सुविधा से पुलिसकर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने में सहायता मिलेगी, जिससे वे और अधिक ऊर्जा एवं बेहतर क्षमता के साथ अपनी सेवाएं दे सकेंगे।”

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles