Saturday, May 9, 2026
HomeNewsरायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर 18 किलो गांजा के साथ ओडिशा के...

रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर 18 किलो गांजा के साथ ओडिशा के 3 तस्कर गिरफ्तार, “ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई….

🚨 कोतवाली, साइबर  और जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई, बैग और ट्रॉली में छिपाकर ले जाया जा रहा था गांजा….

🚨 खुरई (मध्यप्रदेश) में बिक्री के लिए ले जा रहे थे मादक पदार्थ, आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन समेत 1.79 लाख की संपत्ति जब्त….

🚨 तीनों आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना कोतवाली में कार्रवाई, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए आरोपी….

🚨 एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश : रायगढ़ पुलिस नशे का अवैध नेटवर्क चलाने वालों की पहचान कर उन पर कानूनी शिकंजा कसा जा रहा है, ऐसे अपराधियों के लिए जिले में कोई जगह नहीं है….

रायगढ़ । एसएसपी रायगढ़ शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर रायगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में थाना कोतवाली, थाना साइबर और रेल्वे पुलिस की संयुक्त टीम ने रायगढ़ रेलवे स्टेशन के सामने पार्किंग क्षेत्र से ओडिशा के दो पुरुष और एक महिला को भारी मात्रा में अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 17.726 किलोग्राम गांजा तथा 2 मोबाइल फोन समेत कुल 1,79,500 रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।

जानकारी के अनुसार दिनांक 08 अप्रैल 2026 को पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि रेलवे स्टेशन के सामने पार्किंग क्षेत्र में शिव मंदिर के पास पीपल पेड़ के नीचे तीन संदिग्ध व्यक्ति बैग लेकर बैठे हुए हैं, जिनके पास मादक पदार्थ गांजा है और वे कहीं जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे हैं। सूचना पर थाना कोतवाली, थाना साइबर एवं रेल्वे पुलिस की संयुक्त टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर तीनों संदिग्धों को हिरासत में लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम (1) सिद्धांत गोन्डा पिता महेश्वर गोन्डा उम्र 28 वर्ष निवासी डिमरीकाल थाना खजुरीपाड़ा जिला कंधमाल (ओडिशा), (2) कश्यप साहनी पिता प्रसन्न साहनी उम्र 45 वर्ष निवासी घोड़ापथरा थाना खजुरीपाड़ा जिला कंधमाल (ओडिशा) तथा (3) श्रीमती चंद्रिका साहनी पति कश्यप साहनी उम्र 40 वर्ष निवासी घोड़ापथरा थाना खजुरीपाड़ा जिला कंधमाल (ओडिशा) बताया।

पुलिस द्वारा बैगों की तलाशी लेने पर एक बैग से 6.382 किलोग्राम, ट्रॉली बैग से 8.084 किलोग्राम तथा अन्य बैग से 3.304 किलोग्राम गांजा (1,76,000 रूपये)  बरामद किया गया। आरोपियों के कब्जे से दो कीपैड मोबाइल फोन (3,500 रूपये) भी जब्त किए गए।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गांजा ओडिशा के कंधमाल जिले से खरीदकर मध्यप्रदेश के खुरई में बिक्री करने के लिए ट्रेन से रायगढ़ पहुंचे थे और आगे जाने के लिए वाहन की तलाश कर रहे थे। आरोपियों के पास गांजा परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज या लाइसेंस नहीं मिला।

थाना कोतवाली रायगढ़ में आरोपियों के विरुद्ध धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, साइबर थाना प्रभारी विजय चेलक, टास्क टीम-1 बिलासपुर एवं रेल्वे सुरक्षा बल रायगढ़ के निरीक्षक कुलदीप कुमार, उप निरीक्षक डी.के. सिंह, थाना कोतवाली के उप निरीक्षक ए.के. देवांगन, एएसआई कोसो जगत, आरक्षक उत्तम सारथी, प्रदीप मिंज, गणेश राठिया, शिव विभोर मिश्रा, महिला आरक्षक हेमलता एक्का एवं टास्क टीम-1 बिलासपुर एवं रेल्वे सुरक्षा बल रायगढ़ के प्रधान आरक्षक रजनीश द्विवेदी, रणवीर और आरक्षक बैद्धनाथ के साथ थाना कोतवाली और थाना साइबर स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी..

(1) सिद्धांत गोन्डा पिता महेश्वर गोन्डा उम्र 28 वर्ष निवासी डिमरीकाल थाना खजुरीपाड़ा जिला कंधमाल (ओडिशा)

(2) कश्यप साहनी पिता प्रसन्न साहनी उम्र 45 वर्ष निवासी घोड़ापथरा थाना खजुरीपाड़ा जिला कंधमाल (ओडिशा)

(3) श्रीमती चंद्रिका साहनी पति कश्यप साहनी उम्र 40 वर्ष निवासी घोड़ापथरा थाना खजुरीपाड़ा जिला कंधमाल (ओडिशा)

एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश  :

“नशे के प्रसार को रोकना पुलिस की प्राथमिकता है,, ऑपरेशन आघात के तहत रायगढ़ पुलिस जिले में अवैध मादक पदार्थ कारोबारियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles