Sunday, April 26, 2026
HomeNewsटीपाखोल डैम में दर्दनाक हादसा: लापता नाबालिग की मिली लाश, परिजनों में...

टीपाखोल डैम में दर्दनाक हादसा: लापता नाबालिग की मिली लाश, परिजनों में मचा कोहराम…

रायगढ़ जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां लापता नाबालिग की लाश टीपाखोल डैम में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। इस हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, तमनार निवासी 17 वर्षीय सार्थक वैष्णव शनिवार सुबह अपनी बाइक से घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। चिंतित परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर तमनार थाने में गुमशुदगी की सूचना दी गई।

रविवार को मामला उस वक्त गंभीर हो गया, जब टीपाखोल डैम के पास उसकी बाइक और चप्पल संदिग्ध हालत में मिली। स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक शनिवार दोपहर से वहीं खड़ी थी। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई और स्थिति को देखते हुए तत्काल DDRF (डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स) की टीम को मौके पर बुलाया गया।

गोताखोरों ने डैम में सघन सर्च ऑपरेशन शुरू किया और करीब आधे से पौन घंटे के भीतर युवक का शव पानी से बरामद कर लिया। शव मिलते ही परिजनों में मातम छा गया।

बताया जा रहा है कि मृतक के पिता दिलीप वैष्णव जेपीएल प्लांट में कार्यरत हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। इस घटना ने एक बार फिर डैम और जलाशयों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है, ताकि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles