Sunday, April 26, 2026
HomeNewsछत्तीसगढ़ में गर्मी का तांडव: रायगढ़ में पारा 44 पार, राजनांदगांव सबसे...

छत्तीसगढ़ में गर्मी का तांडव: रायगढ़ में पारा 44 पार, राजनांदगांव सबसे गर्म जिला…

रायगढ़। छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ती गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 44-45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जबकि रायगढ़ में आज 44 डिग्री तक तापमान पहुंचने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार मध्य छत्तीसगढ़ में ग्रीष्म लहर जैसी स्थिति बनी रह सकती है।

पिछले 24 घंटे में रायगढ़ का तापमान एक डिग्री तक बढ़ा है और तेज धूप व जलन भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। सबसे ज्यादा तापमान राजनांदगांव में 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान अंबिकापुर में 22 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने बताया कि दो दिन बाद प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही एक-दो जगहों पर गरज-चमक, तेज हवा और वज्रपात की भी संभावना है। मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक विभिन्न द्रोणिकाओं और एंटी साइक्लोन सिस्टम के असर से फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। हालांकि 27 अप्रैल से बस्तर संभाग के जिलों में गर्मी से कुछ राहत मिलने के संकेत हैं, जहां बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी युक्त हवाओं का असर दिख सकता है। रायगढ़ में आज अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles