Tuesday, April 21, 2026
HomeNewsस्थापना दिवस मे लायन पब्लिक स्कूल पहुंचे ओमप्रकाश व अमित, अभिनेत्री मन्दाकिनी...

स्थापना दिवस मे लायन पब्लिक स्कूल पहुंचे ओमप्रकाश व अमित, अभिनेत्री मन्दाकिनी के हाथो हुए सम्मानित….

रायगढ़। मड़वारानी एन के एम लायन्स स्कूल के 10 वे स्थापना दिवस पर शहर की सामाजिक संस्था लायन्स मिडटाउन के अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल व सचिव अमित मोदी शामिल हुए, जहाँ उन्हें अपने समय की सुपरहिट फ़िल्म राम तेरी गंगा मैली की हीरोइन व आयोजन मे विशेष रूप से पधारी अभिनेत्री मन्दाकिनी ने सम्मानित किया।

समारोह मे लायन्स प्रथम डी गर्वनर रिपुदमन पूसरी, द्वितीय डी गर्वन पवन मल्लिक, पूर्व प्रान्तपाल बी एस बाली सहित अनेक बुद्धिजीवी, नागरिक, समाजसेवी, आसपास के ग्रामीण, विद्यालय के बच्चे, पालक, सामाजिक व राजनीतिक संस्था प्रमुख भी उपस्थित थे।

एन के एम लायन पब्लिक स्कूल स्थापना दिवस पर नगर से मड़वारानी पहुंचे लायन्स ओमप्रकाश अग्रवाल, अमित मोदी, अग्रवाल संगठन संस्था के कमल मित्तल व सभी आमंत्रित अतिथियों का पूर्व मे तिलक व पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। तत्पश्चात वे सुदूर वनांचल मे सेवन स्टार रेंक प्राप्त लायन पीएमजेएफ राजकुमार अग्रवाल द्वारा संचालित इस स्कूल के अनाथालय व बाल विकास केंद्र के अभिनेत्री मन्दाकनी द्वारा विधिवत लोकार्पण मे प्रांतीय अग्रवाल संगठन के उपाध्यक्ष कमल मित्तल के साथ शामिल हुए।

उन्होंने लायन पदाधिकारियों सहित स्कूल का अवलोकन किया तथा स्कूल प्रबंधन व पढ़ने वाले बच्चों से बात की। स्कूल प्रबंधन द्वारा बच्चों की शिक्षा, मनोरंजन, खेलकूद, बौद्धिक, शारीरिक, मानसिक विकास के लिए किये जा रहे उत्कृष्ट प्रयासों व हर तरह की दी जा रही सुविधा को भी प्रत्यक्ष देखा।

जिससे जहाँ अभिनेत्री मन्दाकनी जबरदस्त प्रभावित हुईं, वहीं लायन के उच्च पदाधिकारियों सहित आमंत्रितों, समाजसेवियों सहित रायगढ़ मिडटाउन अध्यक्ष लायन ओमप्रकाश अग्रवाल व अमित मोदी सचिव ने भी पूर्व प्रांतपाल व स्कूल के चेयरमैन राजकुमार अग्रवाल की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles