Monday, April 20, 2026
HomeNewsमौसम का ‘डबल अटैक’: छत्तीसगढ़ के 17 जिलों में आंधी-बिजली के साथ...

मौसम का ‘डबल अटैक’: छत्तीसगढ़ के 17 जिलों में आंधी-बिजली के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। प्रदेश के 17 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार इन इलाकों में 30–40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा, मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग द्वारा जारी नाउकास्ट के अनुसार यह चेतावनी 5:36 बजे जारी की गई है, जो रात 8:36 बजे तक प्रभावी रहेगी। विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़ के नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों में मेघगर्जन, बिजली गिरने और तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles