Tuesday, April 14, 2026
HomeNewsडिजिटल जनदर्शन ‘डिजि मितान’ का शुभारंभ: सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा...

डिजिटल जनदर्शन ‘डिजि मितान’ का शुभारंभ: सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में जिला प्रशासन की अभिनव पहल….

हर मंगलवार होगा सीधा जनसंवाद, शिकायतों एवं सुझावों का एक सप्ताह में अनिवार्य और समयबद्ध निराकरण…

घर बैठे सोशल मीडिया व डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने की सुविधा, नवाचार अभियान के तहत प्रदेश में रायगढ़ की अनूठी पहल….

रायगढ़ //प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप तथा कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिला पंचायत रायगढ़ द्वारा सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं अभिनव पहल “डिजिटल जनदर्शन – डिजि मितान” का सफल ट्रायल पूर्ण होने के पश्चात विधिवत शुभारंभ किया गया। इस पहल के माध्यम से अब ग्रामीण एवं शहरी नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, बल्कि वे घर बैठे ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रशासन से सीधे संवाद कर सकेंगे।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिजीत बबन पठारे ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए आवेदकों से सीधे संवाद स्थापित किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था का पूर्व में सफल ट्रायल किया जा चुका है, जिसके सकारात्मक परिणामों को देखते हुए अब इसे नियमित रूप से लागू किया गया है, ताकि आमजन को त्वरित और प्रभावी समाधान मिल सके।

डिजि मितान के माध्यम से प्रत्येक मंगलवार शाम 4 बजे से 4:40 बजे तक जिला पंचायत, जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायत स्तर के अधिकारी एक ही मंच पर नागरिकों से जुड़ेंगे। प्राप्त शिकायतों एवं सुझावों का निराकरण एक सप्ताह के भीतर करना अनिवार्य किया गया है, जिससे समयबद्ध और परिणाममुखी प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। यह प्लेटफॉर्म प्रशासनिक तंत्र को एकीकृत करते हुए समस्याओं के त्वरित निराकरण में सहायक सिद्ध होगा।

इस डिजिटल पहल की एक और विशेषता यह है कि नागरिक यूट्यूब, फेसबुक एवं इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी अपनी शिकायतें और सुझाव साझा कर सकते हैं। साथ ही दिए गए लिंक के माध्यम से भी सीधे जुड़कर अपनी बात रख सकते हैं—https://www.instagram.com/p/DXEYCoKiH2J/?igsh=eGZzcDhmNXo3eXln⁠� । नागरिक अपनी शिकायतों को डिजि मितान प्लेटफॉर्म पर टैग कर सकते हैं, जिससे उनकी गोपनीयता सुरक्षित रहती है और प्रशासन को जमीनी स्तर की वास्तविक समस्याओं की सटीक जानकारी प्राप्त होती है।

आज आयोजित यू-ट्यूब लाइव प्रसारण में भी नागरिकों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जिसमें कुल 2146 व्यूज और 331 चैट संदेश प्राप्त हुए, जो इस पहल के प्रति लोगों के बढ़ते विश्वास और जुड़ाव को दर्शाता है।

नवाचार अभियान के अंतर्गत यह पहल पूरे प्रदेश में रायगढ़ जिले में शुरू की गई एक अनूठी पहल है, जो प्रशासन और जनता के बीच “मितान” की भूमिका निभाते हुए संवाद को और अधिक सशक्त बनाएगी। इससे न केवल प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता आएगी, बल्कि जवाबदेही भी सुनिश्चित होगी और विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।

डिजिटल जनदर्शन “डिजि मितान” निश्चित रूप से सुशासन की दिशा में एक प्रभावी कदम साबित होगा, जो नागरिकों की सहभागिता को सुदृढ़ करते हुए शासन और आमजन के बीच विश्वास को और मजबूत करेगा। इस अवसर पर जिला पंचायत के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles