Tuesday, March 24, 2026
HomeChhattisgarhअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत 19 वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगी नई...

अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत 19 वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगी नई रोशनी….

रायपुर एम्स में होगा निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन, जिला मुख्यालय से विशेष व्यवस्था के साथ रवाना….

रायगढ़/ भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत जिले के 19 वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए आज रायगढ़ से रायपुर स्थित एम्स के लिए रवाना किया गया।

समाज कल्याण विभाग के उप संचालक शिवशंकर पांडेय ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से समाज कल्याण विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से 22 जनवरी को आशा निकेतन वृद्धाश्रम, कौहाकुण्डा रायगढ़ में विशेष जांच एवं चिन्हांकन शिविर आयोजित किया गया था। इस शिविर में डे-केयर सेंटर सियान गुड़ी जतन केंद्र परिसर, आशा निकेतन वृद्धाश्रम तथा आर्य विद्या सभा सलखिया वृद्धाश्रम लैलूंगा सहित आसपास क्षेत्रों के वरिष्ठ नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। विस्तृत जांच के बाद 19 वरिष्ठ नागरिकों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। आज चयनित सभी हितग्राहियों को आवश्यक सुविधाओं एवं समुचित देखरेख के साथ आशा निकेतन वृद्धाश्रम, कौहाकुण्डा से रायपुर एम्स के लिए रवाना किया गया। उनके साथ 11 केयर टेकर एवं संबंधित नोडल अधिकारी भी मौजूद हैं, ताकि उपचार प्रक्रिया सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके। यह पहल “मोतियाबिंद मुक्त भारत” अभियान को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles