Monday, March 16, 2026
HomeNewsजनगणना-2027 की तैयारी के लिए जिले में एक दिवसीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण आयोजित:...

जनगणना-2027 की तैयारी के लिए जिले में एक दिवसीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण आयोजित: मई में शुरू होगा मकान सूचीकरण व मकानों की गणना का फील्ड कार्य…

दो चरणों में संपन्न होगी जनगणना प्रक्रिया….

रायगढ़ / जनगणना कार्य निदेशालय छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार भारत की जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर आज जिला कलेक्टोरेट परिसर के सभाकक्ष में एक दिवसीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रशिक्षण में जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारियों को आवश्यक जानकारी और दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी रायगढ़ ने बताया कि भारत की जनगणना-2027 दो चरणों में संपन्न की जाएगी। इसके अंतर्गत जिले में प्रथम चरण के तहत 01 से 30 मई 2026 के बीच मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना से संबंधित फील्ड कार्य किया जाएगा। इस कार्य के लिए प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), आयुक्त एवं चार्ज अधिकारी जनगणना नगर निगम रायगढ़, तहसीलदार सह चार्ज अधिकारी जनगणना, नायब तहसीलदार सह अतिरिक्त चार्ज अधिकारी सहित उनके लिपिक एवं तकनीकी सहायक उपस्थित रहे।

मास्टर ट्रेनरों ने दी तकनीकी जानकारी

प्रशिक्षण के दौरान राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर अशोक मिश्रा, शेष पण्डा एवं कैलाश पण्डा तथा जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर विकास रंजन सिन्हा द्वारा जनगणना से जुड़े विभिन्न तकनीकी पहलुओं पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। मास्टर ट्रेनरों ने एच.एल.बी. (हाउस लिस्टिंग ब्लॉक) निर्माण, मकान नम्बरिंग, ब्लॉक का नजरी नक्शा तैयार करने, फील्ड ट्रेनर, प्रगणक एवं सुपरवाइजर की नियुक्ति तथा सी.एम.एम.एस. पोर्टल पर कार्य संपादन से संबंधित प्रक्रियाओं की जानकारी दी। प्रशिक्षण में अधिकारियों को जनगणना कार्य को निर्धारित समयावधि में व्यवस्थित और प्रभावी ढंग से पूरा करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles