Monday, March 16, 2026
HomeNewsरायगढ़ में कबाड़ माफिया पर कड़ा प्रहार: “ऑपरेशन प्रहार” के तहत 48...

रायगढ़ में कबाड़ माफिया पर कड़ा प्रहार: “ऑपरेशन प्रहार” के तहत 48 घंटे में 75 टन अवैध स्क्रैप जब्त, 60 लाख से अधिक की जब्ती…

🚨 पूंजीपथरा, पुसौर और कोतरारोड़ पुलिस की कार्रवाई में करीब 23.69 लाख का स्क्रैप और 37 लाख के वाहन जब्त….

🚨 कुल 60.69 लाख रुपये की संपत्ति जब्त, आरोपियों पर वैधानिक कार्रवाई….

🚨 “ऑपरेशन प्रहार” में जिले में अवैध कबाड़ कारोबार पर पुलिस का सख्त प्रहार : एसएसपी शशि मोहन सिंह….

 रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पिछले 48 घंटों में तीन थाना क्षेत्रों में अवैध कबाड़ परिवहन पर सख्त कार्रवाई की गई है। पुलिस द्वारा अलग-अलग कार्रवाई करते हुए  3 ट्रक वाहनों से करीब 75 टन लोहे का स्क्रैप जब्त किया गया है। जब्त स्क्रैप की अनुमानित कीमत लगभग 23 लाख 69 हजार रुपये है, जबकि कार्रवाई में जब्त वाहनों की कीमत करीब 37 लाख रुपये है। इस प्रकार 3 कार्रवाई में कुल 60 लाख 69 हजार रुपये की संपत्ति जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई है।

पूंजीपथरा पुलिस की कार्रवाई जारी

थाना पूंजीपथरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध कबाड़ परिवहन पर शिकंजा कसा। दिनांक 15 मार्च को मुखबिर सूचना पर थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में गेरवानी चौक में 18 चक्का ट्रक क्रमांक CG13AZ7090 को रोककर जांच की गई, जिसमें करीब 31 टन लोहे का एंगल, छड़ एवं मशीनरी पार्ट्स का स्क्रैप लोड मिला, जिसकी कीमत लगभग 10,30,500 रुपये आंकी गई। वाहन चालक नितीश कुमार (25 वर्ष) निवासी कनाई थाना चारपोखरी जिला आरा भोजपुर (बिहार) के कब्जे से उक्त स्क्रैप जब्त कर उसके विरुद्ध धारा 35(क)(ड) BNSS/303(2) BNS के तहत कार्रवाई करते हुए धारा 170 BNSS के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

अवैध कबाड पर पुसौर पुलिस की सप्ताह में दूसरी कार्रवाई

वहीं थाना पुसौर पुलिस ने सप्ताह के भीतर दूसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए दिनांक 15 मार्च को सरिया से पुसौर की ओर आ रहे ट्रक क्रमांक OD-09-N-9105 को रोककर जांच की। ट्रक में लोहे का कबाड़ लोड मिला। चालक विजेन्द्र लाहुर (50 वर्ष) निवासी चचौरा थाना सब जिला अमरोहा (उत्तर प्रदेश) से पूछताछ में उसने कबाड़ को रायगढ़ ले जाना बताया, लेकिन परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। पुलिस ने संदेह के आधार पर 25.620 टन स्क्रैप (कीमत 7,68,600 रुपये) तथा ट्रक (कीमत लगभग 15 लाख रुपये) जब्त कर वैधानिक कार्रवाई की।

गस्त दौरान कोतरारोड़ पुलिस की सटिक कार्रवाई

इसी क्रम में थाना कोतरारोड़ पुलिस ने भी रात्री गश्त के दौरान मुखबिर सूचना पर कोसमनारा तिराहा में नाकेबंदी कर 12 चक्का ट्रक क्रमांक CG 13 LA 5899 को रोककर जांच की। वाहन चालक मनोज यादव (40 वर्ष) निवासी छोटेवां थाना अवतार नगर जिला सारण (बिहार) ने ट्रक में करीब 19 टन लोहे का छड़ के टुकड़े एवं कबाड़ रायगढ़ ले जाना बताया। माल के संबंध में कागजात प्रस्तुत करने नोटिस देने पर चालक कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने करीब 5,70,000 रुपये कीमत का स्क्रैप सहित ट्रक को जब्त कर धारा 35(क)(ड) BNSS/303(2) BNS के तहत कार्रवाई की तथा चालक पर पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश

“जिले में अवैध कबाड़ परिवहन और चोरी के माल की खरीदी-फरोख्त पर रायगढ़ पुलिस की कड़ी नजर है। ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जाएगी और अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।”

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles