रायगढ़ । रायगढ़ नृत्य कला संस्थान द्वारा स्थानीय इंदिरा विहार उद्यान में होली मिलन समारोह एवं नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में रंगों के पावन पर्व होली की उमंग के साथ सांस्कृतिक एकता और कला के प्रति समर्पण का सुंदर संगम देखने को मिला। उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के संस्थापक दिवाकर राव वासनिक जी ने की। मंच संचालन रायगढ़ के मशहूर कोरियोग्राफर, एल्बम सिंगर, गीतकार एवं अभिनेता, संस्था के पूर्व अध्यक्ष हेमंत महंत एवं पूर्व सह सचिव सम्पत चौहान द्वारा प्रभावी एवं रोचक शैली में किया गया।
समारोह में नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई जिन पदाधिकारियों के नाम इस प्रकार हैं
संस्थापक – दिवाकर राव वासनिक जी ( स्थापना वर्ष से)
अध्यक्ष – प्रेरणा देवांगन
उपाध्यक्ष -हेमंत चौहान
सचिव -विकास राम
सह सचिव -आशीष मानिकपुरी
कोषाध्यक्ष – सोम सिदार
उप कोष. – किस्मत चौहान
सोशल मीडिया प्रभारी -आशीष यादव
सह सोशल मीडिया प्रभारी – द्वय बजरंग यादव एवम अभिनंदन दुबे
कार्यक्रम प्रभारी – जितेंद्र देवांगन
सह कार्य. प्रभारी – शोभा सिंह
सांस्कृतिक सचिव – आशु यादव
सह सांस्कृतिक सचिव – विवेक राम
व्यवस्थापक – रॉकी वर्मा
इन सभी पदाधिकारियों को संस्था के मार्गदर्शन में पूर्व सह सचिव सम्पत चौहान ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में विशेष सहयोग रायगढ़ के जनहित में कार्यरत एनजीओ तृषा ग्लोबल फाउंडेशन एवं सामाजिक कार्यकर्ता सह व्यापारी यूथ जंक्शन का रहा, जिनके विशेष सहयोग से आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ जिसके लिए संस्था सदैव आभारी रहेगी।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में तृषा ग्लोबल फाउंडेशन से रजत माझी, वरिष्ठ पत्रकार छायाकार कमल शर्मा जी तथा रायगढ़ के वरिष्ठ कोरियोग्राफर योगेश मित्तल जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए क्षेत्रीय कलाकारों को निरंतर प्रोत्साहन देने का आह्वान किया।
संस्था एवं कार्यक्रम के संबंध में पूर्व अध्यक्ष हेमंत महंत ने मीडिया प्रतिनिधि हर्ष न्यूज को बाइट देते हुए संस्था की उपलब्धियों एवं आजतक किए गए कार्यों को बताया साथ नवनिवार्चित पदाधिकारियों को और भी उपलब्धि हेतु शुभकामनाएं दी।
वहीं नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुश्री प्रेरणा देवांगन ने अपने अनुभव साझा करते हुए पद की गरिमा और जिम्मेदारी को बखूबी निभाने सहित आगामी रणनीति और क्षेत्रीय कलाकारों के लिए सार्थक प्रयास करने सभी पदाधिकारियों की सामूहिक भागीदारी हेतु संकल्प व्यक्त किया साथ ही उक्त पद के लायक समझने के लिए सभी वरिष्ठों को धन्यवाद कर उनसे आशीर्वाद लिया और मार्गदर्शन हेतु आग्रह भी किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कलाकारों, गणमान्य नागरिकों एवं कला प्रेमियों की उपस्थिति रही।
अंत में नृत्य कला संस्थान के संस्थापक श्री दिवाकर राव वासनिक जी ने सभी आगंतुकों, अतिथियों एवम सहयोगियों का आभार प्रकट किया एवम सभी ने होली मिलन के साथ आपसी सौहार्द और सांस्कृतिक एकता को मजबूत करने का संदेश दिया।
















