Thursday, February 26, 2026
HomeNewsभक्ति के रंग में रंगेगा रायगढ़: कल निकलेगी 6वीं ऐतिहासिक अर्जी निशान...

भक्ति के रंग में रंगेगा रायगढ़: कल निकलेगी 6वीं ऐतिहासिक अर्जी निशान यात्रा…

रायगढ़। फाल्गुन सुदी एकादशी के पावन अवसर पर कल 26 फरवरी, गुरुवार को शहर में 6वीं ऐतिहासिक अर्जी निशान यात्रा का भव्य आयोजन किया जाएगा। श्री श्याम दीवाने परिवार, रायगढ़ के तत्वावधान में निकलने वाली यह विशाल पदयात्रा दोपहर 3:30 बजे श्री राम मंदिर, गांधी गंज से प्रारंभ होगी। हजारों श्रद्धालु केसरिया वेश में बाबा श्याम के पावन निशान के साथ नगर भ्रमण करेंगे।

यात्रा एम.जी. रोड, रामनिवास टॉकीज, गौरीशंकर मंदिर चौक, कोष्टापारा, हटरी चौक, गद्दी चौक और सुभाष चौक होते हुए संजय कॉम्प्लेक्स स्थित श्री श्याम मंदिर पहुंचेगी। विशेष आकर्षण के रूप में इंडियाज गॉट टैलेंट और सुपर डांसर 5 जैसे राष्ट्रीय मंचों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हरियाणा के कलाकार अनिल तिलकधारी एवं दल की भक्तिमय प्रस्तुतियां होंगी। गौरीशंकर मंदिर चौक में भव्य आतिशबाजियों के साथ बाबा के भव्य रथ का स्वागत किया जाएगा। साथ ही इत्र वर्षा, फूलों की होली, झांकियां और छप्पन भोग इस आयोजन को और भी दिव्य बनाएंगे।

आयोजन समिति ने समस्त शहरवासियों से इस भक्तिमय यात्रा में शामिल होकर पुण्य लाभ लेने की अपील की है। कल रायगढ़ की सड़कों पर आस्था और उत्साह का भव्य संगम देखने को मिलेगा।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles