Monday, March 2, 2026
HomeChhattisgarhरायपुर के प्रथम पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री...

रायपुर के प्रथम पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट…

रायपुर, 23 जनवरी 2026। रायपुर के नवनियुक्त प्रथम पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से उनके निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उन्हें नवीन पदभार ग्रहण करने पर बधाई देते हुए दायित्वों के कुशल निर्वहन हेतु शुभकामनाएं दीं।

इसके पश्चात पुलिस कमिश्नर श्री शुक्ला ने नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से भेंट की। इस अवसर पर राजधानी रायपुर की कानून-व्यवस्था, शहरी सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन एवं नागरिक सुरक्षा को और सुदृढ़ करने जैसे विषयों पर चर्चा हुई। उपमुख्यमंत्री ने प्रशासनिक समन्वय के साथ कार्य करने पर बल दिया।

नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर श्री संजीव शुक्ला ने राजधानी की सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता व्यक्त की।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles