Monday, March 2, 2026
HomeChhattisgarhछत्तीसगढ़ में बड़ी राहत: आज से लागू हुई 200 यूनिट तक हाफ...

छत्तीसगढ़ में बड़ी राहत: आज से लागू हुई 200 यूनिट तक हाफ बिजली बिल योजना, 42 लाख उपभोक्ताओं को फायदा…

छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए आज से बड़ी राहत की शुरुआत हो गई है। राज्य सरकार ने 200 यूनिट तक हाफ बिजली बिल योजना को लागू कर दिया है, जिससे लाखों परिवारों को सीधे आर्थिक सहारा मिलेगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा के विशेष सत्र में इस अहम घोषणा को रखा था, जो अब पूरी तरह लागू हो गई है।

कौन-कौन ले सकेगा इसका लाभ?

जिन घरेलू उपभोक्ताओं की बिजली खपत 200 यूनिट तक है, उन्हें आज से हाफ बिजली का पूरा लाभ मिलेगा। इस श्रेणी में शामिल 36 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को सीधे फायदा होगा।

200 से 400 यूनिट तक बिजली खपत करने वाले 6 लाख अतिरिक्त उपभोक्ताओं को भी 1 वर्ष तक 200 यूनिट हाफ बिल का लाभ दिया जाएगा।

सोलर सिस्टम लगाने को बढ़ावा

200–400 यूनिट वाले उपभोक्ताओं को 1 वर्ष तक छूट इसलिए दी गई है, ताकि वे इस अवधि में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत अपने घरों में सोलर प्लांट लगवा सकें और भविष्य में बिजली खर्च कम कर सकें।

4 महीने पहले बदली थी सीमा

1 अगस्त 2025 को राज्य सरकार ने पूर्व में लागू बिजली बिल हाफ योजना में बड़ा बदलाव किया था। भूपेश बघेल सरकार की 400 यूनिट सीमा को घटाकर 100 यूनिट कर दिया गया था, जिसका असर लाखों परिवारों पर पड़ा।
लेकिन जनता की मांग को देखते हुए अब सरकार ने इसे फिर से 200 यूनिट कर दिया है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles