Sunday, March 1, 2026
HomeNews22 वर्ष की आयु में बड़ी सफलता: यश गुप्ता बने चार्टर्ड अकाउंटेंट,...

22 वर्ष की आयु में बड़ी सफलता: यश गुप्ता बने चार्टर्ड अकाउंटेंट, पहले ही प्रयास में तीनों स्तर किए पार…

रायगढ़। शहर के गौरी शंकर मंदिर चौक निवासी 22 वर्षीय यश गुप्ता ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) की कठिन परीक्षा पहले ही प्रयास में उत्तीर्ण कर शहर का नाम रोशन किया है। उन्होंने फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल — तीनों ही स्तर प्रथम प्रयास में पास कर एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।

यश, शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी नटवर गुप्ता के सुपुत्र हैं, जो अजंता ऑप्टिक्स एवं अजंता राइस मिल के सह संचालक हैं। कम आयु में इतनी बड़ी सफलता ने न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।

सीए परीक्षा देश की सबसे कठिन पेशेवर परीक्षाओं में गिनी जाती है, जहां धैर्य, निरंतर अभ्यास और गहन अध्ययन की आवश्यकता होती है। यश ने अनुशासित दिनचर्या, योजनाबद्ध अध्ययन और सकारात्मक सोच के बल पर यह मुकाम हासिल किया। खास बात यह रही कि उन्होंने सभी स्तरों पर पहले प्रयास में सफलता प्राप्त कर अपनी लगन और प्रतिभा का परिचय दिया।

परिणाम घोषित होते ही घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। मित्रों, रिश्तेदारों और समाज के गणमान्य लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यश गुप्ता की यह उपलब्धि शहर के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है कि समर्पण और सतत प्रयास से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles