Monday, March 2, 2026
HomeNewsदादी माँ के भक्तों में उत्साह की लहर: गांधी गंज दादी मंदिर...

दादी माँ के भक्तों में उत्साह की लहर: गांधी गंज दादी मंदिर में 28–29 नवंबर को होगा भव्य मंगसीर उत्सव…

रायगढ़। शहर के प्रसिद्ध गांधी गंज दादी मंदिर में इस वर्ष भी भव्य मंगसीर उत्सव बड़े उत्साह और परंपरा के साथ आयोजित होने जा रहा है। श्री राणी सती दादी सेवा समिति द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित यह महोत्सव 28 और 29 नवंबर को संपन्न होगा, जिसकी तैयारियां पूरे जोर-शोर से जारी हैं।

कार्यक्रम संयोजिका आशा टाइटन ने बताया कि समिति की सभी सदस्याएं आयोजन को एक यादगार स्वरूप देने के लिए पूरी सक्रियता से जुटी हुई हैं।

दो दिनों का विशेष कार्यक्रम

28 नवंबर को मेहंदी उत्सव रखा गया है, जिसमें महिलाएं पारंपरिक माहौल में मेहंदी रचाकर उत्सव की शुरुआत करेंगी।

29 नवंबर को दादी माँ का सिंगार, गजरा और चुनरी उत्सव पूरे विधि-विधान से मनाया जाएगा। इसके बाद दोपहर 3 बजे से देश की लोकप्रिय मधुर भजन गायिका सुरभि बिरजूका भजनों और मंगल पाठ की विशेष प्रस्तुति देंगी।

मंगल पाठ उपरांत दादी माँ को 56 भोग अर्पित किए जाएंगे, जिसके बाद भव्य महाआरती और दादी प्रसाद का वितरण होगा।

समिति अध्यक्ष श्रीमती दर्पना सिंघल ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी दादी भक्तों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। रायगढ़ ही नहीं, बल्कि जिलेभर और पड़ोसी राज्य ओडिशा से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं।

कोषाध्यक्ष श्रीमती अनिता नरेडी ने सभी नागरिकों, धर्मप्रेमियों और दादी भक्तों से अपील की है कि वे 29 नवंबर को गांधी गंज दादी मंदिर पहुंचकर इस पावन मंगसीर महोत्सव का हिस्सा बनें और दादी माँ के आशीर्वाद का लाभ प्राप्त करें।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles