Monday, March 2, 2026
HomeNewsरायगढ़ मीना बाजार में बाल-बाल बचे लोग: हवा में फंसा झूला, बच्चों...

रायगढ़ मीना बाजार में बाल-बाल बचे लोग: हवा में फंसा झूला, बच्चों की चीख-पुकार से गूंजा मेला, देखें वायरल वीडियो…

रायगढ़। सावित्री नगर इलाके में लगे मीना बाजार में रविवार शाम बड़ा हादसा टल गया। मेले में लगे एक विशाल झूले में अचानक तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण झूला बीच में ही रुक गया और उस पर बैठे दर्जनों लोग हवा में लटक गए। झूला रुकते ही बच्चों और महिलाओं की चीख-पुकार से पूरा मेला गूंज उठा।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि झूले पर बैठे लोग करीब आधे घंटे तक ऊपर ही फंसे रहे। इस दौरान मेले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बाद में क्रेन की मदद से लोगों को नीचे उतारने की कोशिश की गई।

घटना के दौरान एक युवक झूले की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था, तभी झूले संचालक के गुर्गों ने उसे धमकाकर वीडियो बनाना बंद करा दिया। बावजूद इसके, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है और लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे असुरक्षित झूलों की तत्काल जांच कराई जाए और जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई बड़ा हादसा न हो।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles