Monday, March 2, 2026
HomeNewsVideo: स्कूल के सामने नाबालिगों को नशे के लिए बेचा जा रहा...

Video: स्कूल के सामने नाबालिगों को नशे के लिए बेचा जा रहा था व्हाइटनर: पुलिस का छापा, साक्षी स्टेशनरी व प्रिया फैन्सी स्टोर से 2 आरोपी गिरफ्तार…

रायगढ़। एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर मादक पदार्थों की अवैध खरीदी-बिक्री पर निगरानी रखते हुए थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव द्वारा मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया था। इसी दौरान एक सक्रिय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि हाईस्कूल के सामने मेन रोड किनारे स्थित साक्षी स्टेशनरी के संचालक चंद्रभान पटेल एवं प्रिया फैन्सी एवं स्टेशनरी संचालक उमेश पटेल निवासी लैलूंगा द्वारा अपनी दुकानों में व्हाइट इंक “व्हाइटनर” बड़ी मात्रा में रखकर नाबालिग बच्चों को नशे के रूप में उपयोग हेतु विक्रय किया जा रहा है।

सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा तत्काल टीम गठित कर दोनों दुकानों पर दबिश दी गई, जहां से कोरस इराज-एक्स व्हाइट इंक करेक्शन पेन सेट 12 एमएल (डाइल्यूटर पेन) *कुल 234 नग, कीमती करीब 6,990 रुपये तथा एक रियलमी मोबाइल फोन कीमती लगभग 5,000 रुपये* बरामद किया गया। जप्त सामग्री का विधिवत पंचनामा तैयार कर जब्ती की गई।

पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी यह जानते हुए भी कि उक्त व्हाइट इंक करेक्शन पेन सेट एक हानिकारक पदार्थ है, जिसके सेवन से मानव जीवन संकटापन्न हो सकता है, नाबालिग बच्चों को विक्रय कर रहे थे, जिससे बच्चों को नशे की लत लगने तथा उनके मानसिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है।

आरोपियों चंद्रभान पटेल एवं उमेश पटेल के विरुद्ध थाना लैलूंगा में अपराध क्रमांक 26/2026 धारा 77 बालकों की देखरेख एवं संरक्षण अधिनियम (जे.जे. एक्ट) तथा भारतीय न्याय संहिता की धारा 123, 275, 286 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव, सहायक उप निरीक्षक राजेश दर्शन, आरक्षक सुमित एक्का एवं जितेन्द्र कुर्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को मादक पदार्थ, जुआ एवं सट्टा के विरुद्ध अभियान स्तर पर लगातार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

गिरफ्तार आरोपी:

1. चंद्रभान पटेल पिता विटकी प्रसाद पटेल उम्र 41 साल, निवासी वार्ड नंबर 08 लैलूंगा थाना लैलूंगा जिला रायगढ़ (छ.ग)

2. उमेश पटेल पिता उदय पटेल उम्र 30 साल, निवासी वार्ड नंबर 08 लैलूंगा थाना लैलूंगा जिला रायगढ़

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles