Tuesday, June 17, 2025
HomeNewsरायगढ़ में भगवान परशुराम जन्मोत्सव की धूम, ब्राह्मण सेवा समिति व मारवाड़ी...

रायगढ़ में भगवान परशुराम जन्मोत्सव की धूम, ब्राह्मण सेवा समिति व मारवाड़ी ब्राह्मण महिला समिति के तत्वावधान में हो रहा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन…

• समाज की महिलाओं ने सुमधुर भजनों में सामूहिक नृत्य की दी शानदार प्रस्तुति..

रायगढ़। ब्राह्मण सेवा समिति द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव भव्य रूप से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर 23 से 26 अप्रैल तक सतीगुड़ी चौक स्थित बाल मंदिर में समाज के बच्चे, महिलाओं सहित सभी वर्ग के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है और भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर 30 अप्रैल को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।

मारवाड़ी ब्राह्मण महिला समिति के तत्वावधान में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर आयोजित सांस्कृतिक व खेलकूद कार्यक्रमों का शुभारंभ 23 अप्रैल बुधवार को बाल मंदिर में हुआ। सबसे पहले भगवान परशुराम की महाआरती और गणेश वंदना की गई उसके बाद भगवान परशुराम के भजनों पर समाज की महिलाओं ने सामूहिक नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी। 

इस दौरान पूरा स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजता रहा। ग्रुप में संस्थापक अध्यक्ष संगीता शर्मा, पिंकी शर्मा, मीरा शर्मा, संगीता शर्मा (गुरुकृपा), शीतल कमल शर्मा, संतोष शर्मा, किरण शर्मा, प्रिया शर्मा, रिंकी शर्मा, निशा शर्मा, निधि शर्मा शामिल थीं। सामूहिक नृत्य के बाद समिति द्वारा हाउजी गेम्स कराए गए, जिसमें समाज के हर वर्ग के लोगों ने हिस्सा लिया और आनंद उठाया।

इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष संगीता आनंद शर्मा द्वारा सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया, जिसमें उत्कृष्ट व बेहतर कार्य के लिए पदाधिकारियों व समाज के विशिष्ट जनों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में ब्राह्मण सेवा समिति के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, पूर्व अध्यक्ष विजय वीरभान शर्मा, सचिव आदित्य शर्मा (टिंकू महाराज), अरविंद शर्मा, मारवाड़ी ब्राह्मण महिला समिति की अध्यक्ष रमा शर्मा एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

आगामी कार्यक्रम:

दूसरे दिन गुरुवार को कार्यक्रम की शुरुआत शाम 5 बजे बीना शर्मा एंड साथियों के ग्रुप डांस से होगी। समाज के बच्चों के लिए एनिमल पहचानो, मिसिंग गेम, मटका फोड़ो गेम, हनुमान चालीसा पाठ, लंगड़ी दौड़ व म्यूजिकल चेयर का आयोजन किया जाएगा। 

तीसरे दिन शुक्रवार, 25 अप्रैल को नींबू दौड़, मैं और मेरी कामवाली, पुष्पहार प्रतियोगिता, स्ट्रा चना गेम व म्यूजिकल चेयर गेम होंगे।

चौथे दिन शनिवार, 26 अप्रैल को चना चूड़ी गेम, बत्ती बनाओ के साथ म्यूजिकल चेयर का आयोजन किया जाएगा।

इन सभी खेलों के संचालन के लिए अलग-अलग प्रभारी बनाए गए हैं, जिनके कुशल निर्देशन व मार्गदर्शन में सारी प्रतियोगिताएं संचालित हो रही हैं।

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर 30 अप्रैल को शाम 5 बजे से भगवान परशुराम मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें सर्व ब्राह्मण समाज के लोग शामिल होंगे।

picsart_25-03-18_12-38-45-3157796989588984240576.jpg
picsart_25-03-18_12-39-13-8523447250720156276223.jpg
previous arrow
next arrow
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles