Friday, March 13, 2026
HomeNews“ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब पर कोतवाली और कोतरारोड में तीन...

“ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब पर कोतवाली और कोतरारोड में तीन बड़ी कार्रवाई….

🚨 कोतवाली पुलिस ने स्कूटी से शराब परिवहन करते दो आरोपी पकड़े, देशी प्लेन और अंग्रेजी शराब जब्त….

🚨 कोतरारोड पुलिस ने ग्राम कलमी और लिटाईपाली में दो आरोपियों से किया अवैध महुआ शराब जब्त….

🚨 एसएसपी शशि मोहन सिंह  का सख्त संदेश —  आपरेशन आघात से अवैध शराब पर लगातार सख्त कार्रवाई….

रायगढ। एसएसपी रायगढ़ शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत दिनांक 12 मार्च 2026 को  थाना कोतवाली और कोतरारोड क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ तीन अलग-अलग कार्रवाई की गई।

कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सफेद रंग की एक्टिवा क्रमांक CG 13 BD 9337 में दो व्यक्ति अवैध शराब लेकर स्टेशन की ओर से कालीबाड़ी की तरफ आ रहे हैं। सूचना पर कालीबाड़ी मस्जिद के पास घेराबंदी कर वाहन को रोका गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम लोचन निषाद पिता शंकर निषाद उम्र 23 वर्ष तथा कमलेश महिष पिता दलगंजन महिष उम्र 23 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम धनागर जिला रायगढ़ बताया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 34 पाव देशी प्लेन शराब, 20 पाव अंग्रेजी शराब (कुल 54 पाव लगभग 9.720 बल्क लीटर) तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त होंडा एक्टिवा वाहन जप्त किया गया। दोनों आरोपियों को आबकारी एक्ट की कार्यवाही में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

इसी दिन प्रशिक्षु डीएसपी श्री अजय नागवंशी और थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर के नेतृत्व में थाना कोतरारोड पुलिस ने ग्राम कलमी में सूचना के आधार पर रोहित कुमार सतनामी के घर दबिश दी। आरोपी रोहित कुमार सतनामी पिता स्व. मोहन सतनामी उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम कलमी के कब्जे से करीब 7 लीटर हाथ भट्टी से बनी कच्ची महुआ शराब जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

वहीं दूसरी कार्रवाई में कोतरारोड पुलिस ने लिटाईपाली तिराहा में घेराबंदी कर पैदल अवैध शराब परिवहन करते नन्दू रात्रे पिता संतराम रात्रे उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम लिटाईपाली को पकड़ा। आरोपी के पास से करीब 6 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश

“रायगढ़ जिले में अवैध शराब के कारोबार को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऑपरेशन आघात के तहत अवैध शराब और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।”

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles