रायगढ़। छत्तीसगढ़ सरकार अपने कर्मचारियों को दिवाली के त्योहार पर बड़ी सौगात देने जा रही है। इस बार सरकार कर्मचारियों को अक्टूबर महीने की सैलरी दिवाली से पहले ही देगी।
इस संदर्भ में रायगढ़ के भाजपा नेता ओमकार तिवारी ने साय सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य बनाया, उन्होंने परिवार वालों को दीपावली का बंपर उपहार व बोनस दिया। माननीय विष्णु देव साय जी की सरकार द्वारा लगातार प्रदेश की जनता जनार्दन एवं समस्त कर्मचारियों के लिए एक खुशहाल सवेरा का आगाज किया गया है। राज्य के युवा वर्ग, महिला वर्ग और प्रदेश के जन-जन को अपना परिवार समझते हुए साय सरकार ने हमेशा उनकी तकलीफों को मद्देनज़र रखते हुए अपने परिवार के हित में एक से बढ़कर एक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं।
साथ ही भाजपा नेता ओमकार तिवारी ने समस्त शासकीय कर्मचारियों को इस ऐतिहासिक फैसले के लिए बधाई भी दी।












