Wednesday, March 4, 2026
HomeNewsगोवर्धन पूजा पर छत्तीसगढ़ में रहेगा सरकारी अवकाश, शासन ने जारी की...

गोवर्धन पूजा पर छत्तीसगढ़ में रहेगा सरकारी अवकाश, शासन ने जारी की अधिसूचना….

रायपुर। दीपावली पर्व के अगले दिन मनाई जाने वाली गोवर्धन पूजा पर छत्तीसगढ़ शासन ने सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। राज्य सरकार के इस फैसले से कर्मचारियों और आम नागरिकों में खुशी की लहर है।

जारी अधिसूचना के अनुसार, 21 अक्टूबर 2025 (मंगलवार) को गोवर्धन पूजा के अवसर पर राज्य के सभी शासकीय कार्यालयों, बैंकों और सरकारी संस्थानों में कार्य नहीं होगा। यह अवकाश “निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881” की धारा 25 के अंतर्गत घोषित किया गया है, जिससे यह बैंकों पर भी लागू रहेगा।

इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग, महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर द्वारा अधिसूचना जारी की गई है। उल्लेखनीय है कि इसके एक दिन पहले, 20 अक्टूबर को दीपावली का पर्व पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।

शासन की इस घोषणा से लोगों को दीपावली और गोवर्धन पूजा दोनों पर्वों का आनंद पूरे उल्लास के साथ मनाने का अवसर मिलेगा।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles